Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद भाजपा का स्थापना दिवस समारोह, नेताओं ने संगठन की …
बीजेपी कार्यालय में बैठक
बीजेपी कार्यालय में बैठक
महासमुंद

भाजपा का स्थापना दिवस समारोह, नेताओं ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह महासमुंद जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने संगठन की शक्ति और आगामी चुनावों के लिए सक्रियता पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने पार्टी की नींव को सेवा और समर्पण से जोड़ा, जबकि पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर और अन्य नेताओं ने भाजपा की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा। इस अवसर पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Apr 2026, 12:29 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी चुनावों के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की नींव सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है और आने वाले समय में भी भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

गरीबों के लिए अनेक कार्य 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है, जिसने देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

राज्य आयुक्त स्काउट गाइड इंद्रजीत गोल्डी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने वाली पार्टी है, जो उन्हें समाज सेवा और देशहित के कार्यों से जोड़ती है।

Image caption

पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास पर आधारित है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर हम हर चुनौती का सामना करते हुए विजय प्राप्त करेंगे।

गौरवशाली परंपरा

जनसंघी माधव टाँसले ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर त्याग, तपस्या और समर्पण की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

मोती साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। हमें निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहकर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है।

राकेश चंद्राकर ने कहा कि संगठन की सफलता का आधार कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता है। हमें मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करना होगा।

प्रीतम दीवाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण में निहित है। हमें भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री थान सिंह दीवान ने कुशलतापूर्वक किया, वहीं आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर ने व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, आमंत्रित सदस्य, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें