Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल भारत पर साउथ अफ्रीका का दबदबा, आखिरी टी20 में 23 …
AI फोटो
AI फोटो
खेल Featured

भारत पर साउथ अफ्रीका का दबदबा, आखिरी टी20 में 23 रन से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत को पांचवें टी20 में 23 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली। बेनोनी में खेले गए इस मैच में कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने नाबाद 92 रन बनाकर टीम को 155 रन तक पहुंचाया। जवाब में भारतीय टीम 132 रन ही बना सकी, जिसमें भारती फुलमाली (40) और ऋचा घोष (25*) ही कुछ संघर्ष कर सकीं। पूरी सीरीज में वोल्वार्ट ने 330 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारत की बल्लेबाजी और फील्डिंग की कमजोरियां लगातार उजागर हुईं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Apr 2026, 01:56 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:06 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 23 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अफ्रीका महिला टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। बेनोनी में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शानदार नाबाद 92 रन की पारी खेलकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। शुरुआत में टीम की रनगति सामान्य रही, लेकिन वोल्वार्ट ने अपनी पारी को संभालते हुए अंत में तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को एक बड़े  स्कोर तक पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी में संयम के साथ आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।

लौरा वोल्वार्ट के सामने झुके भारतीय गेंदबाज 

भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश जरूर की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने अहम विकेट लेकर विपक्षी मिडिल ऑर्डर को दबाव में डाला, लेकिन डेथ ओवर्स में वोल्वार्ट की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने वे ज्यादा असरदार साबित नहीं हो सके।

भारत का ख़राब प्रदर्शन 

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया। शुरुआती झटकों के बाद टीम पर दबाव बढ़ता गया। मध्यक्रम में भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिला और टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। इस पूरी सीरीज में लौरा वोल्वार्ट का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाकर द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी निरंतरता और कप्तानी ने साउथ अफ्रीका को हर मैच में बढ़त दिलाई।

भारतीय टीम को कड़ी मेहनत आवश्यकता 

यह सीरीज भारतीय टीम के लिए एक चेतावनी की तरह रही, जिसमें बल्लेबाजी की अस्थिरता, पावरप्ले में विकेट लेने में नाकामी और फील्डिंग की कमजोरियां खुलकर सामने आईं। हालांकि दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी जैसे कुछ सकारात्मक संकेत भी टीम के लिए राहत देने वाले रहे। आने वाले मुकाबलों से पहले भारतीय टीम को इन कमियों पर तेजी से काम करने की जरूरत होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें