Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तो…
2 हफ्तों तक खेलना संभव नहीं
2 हफ्तों तक खेलना संभव नहीं
खेल

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेलेंगे, सीएसके को झटका

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे। धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋतुराज सैमसन संभालेंगे। सीएसके की टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 28 Mar 2026, 12:49 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
नई दिल्ली:
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा। फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है। इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। 
जल्द ठीक हो जाओ, थाला।
अनुभवी खिलाड़ी धोनी अगर शुरुआती दो हफ्तों तक इस सीजन में नहीं खेलते, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। ये सभी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी जीती गई हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे। सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, उन्हें सीएसके में शामिल किया गया था। यह तब हुआ जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन की अदला-बदला दूसरी टीमों के साथ की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माही सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सर्वाधिक 248 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4,865 रन बनाए।
महेन्द्र सिंग धोनी 

 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मैच
आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद सीएसके की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 11 अप्रैल को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 14 अप्रैल को इस टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी।

टीम पर असर

  • धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती मैचों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋतुराज सैमसन संभालेंगे।
  • सैमसन को सीएसके में शामिल किया गया है, पहले वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे हैं।
  • धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें