Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्षक को पानी में खींच ले गया अजगर चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्षक को पानी में खींच ले गया अजगर चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ महादेवघाट के खारुन नदी किनारे अज्ञात महिला का मिल…
शव को नदी से बाहर निकलती पुलिस
शव को नदी से बाहर निकलती पुलिस
छत्तीसगढ़

महादेवघाट के खारुन नदी किनारे अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित महादेवघाट (खारुन नदी किनारे) में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Apr 2026, 01:49 PM
रायपुर

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा स्थित महादेवघाट में खारुन नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी तट पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई हो सकती है। इसके बाद शव को छिपाने या सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे नदी किनारे फेंके जाने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

पहचान करने का प्रयास

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।

पहलू पर पड़ताल

डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें