Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मिशन उत्कर्ष 2.0 के तहत कक्षा 10वीं शिक्षकों का प…
पांच दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण कार्यक्रम
पांच दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ Featured

मिशन उत्कर्ष 2.0 के तहत कक्षा 10वीं शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप “मिशन उत्कर्ष 2.0” के तहत कक्षा 10वीं के शिक्षकों का पांच दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण 16 से 21 अप्रैल तक रायपुर के जे.आर. दानी शासकीय विद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में ब्लूप्रिंट आधारित शिक्षण, प्रश्नपत्र निर्माण, कठिन विषयों को सरल बनाने की तकनीक तथा कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सभी विषयों में आधुनिक, गतिविधि आधारित एवं नवाचारयुक्त शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अनुभव साझा करते हुए इन तकनीकों को कक्षा में लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 03:37 PM · अपडेट: 05 May 2026, 01:50 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लक्ष्य के तहत संचालित “मिशन उत्कर्ष 2.0” (सत्र 2026-27) के अंतर्गत कक्षा दसवीं के शिक्षकों का पांच दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण 16 से 21 अप्रैल तक रायपुर स्थित जे.आर. दानी शासकीय विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषयों के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में जोड़ने मार्गदर्शन 

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुख एवं विद्यार्थियों के लिए सरल बनाना था। इसके अंतर्गत शिक्षकों को ब्लूप्रिंट आधारित शिक्षण पद्धति, प्रश्नपत्र निर्माण की आधुनिक तकनीक, कठिन विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाने की रणनीतियाँ तथा कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में जोड़ने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

रणनीतियों पर विशेष चर्चा

सामाजिक विज्ञान विषय के सत्रों में ब्लूप्रिंट के छह डोमेन की गहन समझ विकसित की गई। साथ ही कठिन अध्यायों की पहचान कर उन्हें सरल भाषा में पढ़ाने, प्रभावी प्रश्नपत्र तैयार करने तथा विद्यार्थियों को अवधारणात्मक रूप से समझाने की व्यावहारिक रणनीतियों पर विशेष चर्चा हुई।

हिंदी विषय में पाठ्यक्रम को सरल और समझने योग्य बनाने, व्याकरण एवं पाठों की प्रभावी प्रस्तुति, रटने की बजाय समझ आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने तथा परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने की रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया।

सरल तरीके से समझने पर कार्य 

गणित विषय के प्रशिक्षण में ब्लूप्रिंट की विस्तृत समझ, विभिन्न स्तरों के प्रश्नों का अभ्यास, मॉडल प्रश्नपत्र निर्माण तथा त्रिकोणमिति जैसे जटिल अध्यायों को सरल उदाहरणों एवं गतिविधियों के माध्यम से समझाने की तकनीकों पर कार्य किया गया।

संस्कृत विषय में व्याकरण, श्लोक, गद्य-पाठन और लेखन कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विस्तार से चर्चा

विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल, नाट्य प्रस्तुति, पीपीटी तथा ऑडियो-विजुअल माध्यमों का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ब्लूम टैक्सोनॉमी के आधार पर प्रश्न निर्माण एवं कौशल विकास की अवधारणा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों की रीडिंग, राइटिंग और ग्रामर स्किल को सुधारने के लिए सरल एवं प्रभावी शिक्षण विधियों पर जोर दिया गया। साथ ही प्रोजेक्ट आधारित एवं गतिविधि आधारित अधिगम को बढ़ावा देने की रणनीतियाँ भी साझा की गईं।

परीक्षा परिणामों में भी उल्लेखनीय वृद्धि

प्रशिक्षण के दौरान सभी विषयों के शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और नई शिक्षण तकनीकों को अपने कक्षाओं में लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस पहल को जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आगामी सत्र में इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हायर सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों का प्रशिक्षण 22 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें