Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश रहस्यमयी हादसा : लापता होटल कारोबारी के मगरमच्छ क…
मगरमच्छ से मिल मानव अवशेष
मगरमच्छ से मिल मानव अवशेष
विदेश

रहस्यमयी हादसा : लापता होटल कारोबारी के मगरमच्छ के पेट से मिले अवशेष, DNA रिपोर्ट का इंतजार

दक्षिण अफ्रीका के Komati River में एक होटल कारोबारी के लापता होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाद में एक 15 फुट लंबे मगरमच्छ को मारा गया, जिसके पेट से मानव अवशेष, एक अंगूठी और कुछ सामान मिलने का दावा किया गया। माना जा रहा है कि मगरमच्छ ने ही कारोबारी को शिकार बनाया, लेकिन अभी DNA टेस्ट से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

प्रकाशित: 08 May 2026, 05:19 PM · अपडेट: 11 May 2026, 07:20 AM
दक्षिण अफ्रीका
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crocodile Attack: दक्षिण अफ्रीका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल कारोबारी के लापता होने के बाद पुलिस को शक है कि उसे एक विशाल मगरमच्छ ने निगल लिया। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 15 फुट लंबे मगरमच्छ को मार गिराया, जिसके पेट से इंसानी अवशेष और एक अंगूठी बरामद हुई है।

नदी पार करते समय लापता हुआ कारोबारी

जानकारी के मुताबिक 59 वर्षीय होटल कारोबारी Gabriel Batista पिछले हफ्ते अपनी फोर-व्हील ड्राइव गाड़ी से Komati River पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी नदी के बीच में फंस गई। तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गए और उसके बाद से लापता हो गए। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया।

ड्रोन और हेलीकॉप्टर से चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने चार दिनों तक ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से नदी के आसपास खोजबीन की। इसी दौरान अधिकारियों की नजर नदी के बीच एक द्वीप पर पड़े विशाल मगरमच्छ पर पड़ी। पुलिस डाइव यूनिट के कमांडर Johan Potgieter के अनुसार मगरमच्छ का पेट असामान्य रूप से फूला हुआ था। हैरानी की बात यह थी कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन के तेज शोर के बावजूद वह अपनी जगह से नहीं हटा। अधिकारियों को शक हुआ कि उसने हाल ही में किसी बड़े शिकार को निगला है, जिसकी वजह से वह सुस्त पड़ा हुआ था।

हेलीकॉप्टर से मारी गोली

पुलिस के निशानेबाज ने हेलीकॉप्टर से ही करीब 500 किलो वजनी मगरमच्छ को गोली मार दी। इसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर Kruger National Park ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मगरमच्छ के पेट से दो कटे हुए हाथ, पसलियों का हिस्सा और मांस के टुकड़े बरामद किए गए। इसके अलावा एक अंगूठी भी मिली है, जिसे लापता कारोबारी गेब्रियल बतिस्ता की बताई जा रही है। अधिकारियों को मगरमच्छ के पेट से छह अलग-अलग जूते भी मिले, जिसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया।

डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

कैप्टन जोहान पोटगिएटर ने कहा कि बरामद अवशेषों से यह आशंका मजबूत हो गई है कि मगरमच्छ ने ही लापता कारोबारी को खा लिया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।इस घटना के बाद कारोबारी का परिवार और उनके कर्मचारी गहरे सदमे में हैं। पुलिस अब बरामद अवशेषों का डीएनए टेस्ट करवा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे गेब्रियल बतिस्ता के ही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें