Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
W 𝕏 f
होम › विदेश › Armenia Parliament Fight: आर्मेनिया की संसद में स…
Armenia Parliament MPs Clash During Heated Debate( Image Source: Social Media)
Armenia Parliament MPs Clash During Heated Debate( Image Source: Social Media)
विदेश

Armenia Parliament Fight: आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच मारपीट, लात-घूंसे चले और फेंकी गईं कुर्सियां

Armenia Parliament Fight: आर्मेनिया की संसद में महिलाओं के मुद्दे पर शुरू हुई राजनीतिक बहस हिंसक झड़प में बदल गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लात-घूंसे चले, कुर्सियां और पानी की बोतलें फेंकी गईं।

क
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 06:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आर्मेनिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Armenia Parliament Fight: आर्मेनिया की संसद में जो कुछ भी हुआ, उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कई बार राजनीति में शब्दों की लड़ाई कितनी जल्दी शारीरिक हिंसा में बदल जाती है। गुरुवार को आर्मेनियाई संसद का सदन किसी अखाड़े से कम नहीं लग रहा था, जहाँ देश के माननीय ही आपस में लात-घूंसों और कुर्सियों से भिड़ते नजर आए।

मंत्रालय के प्रस्ताव से सुलग उठी चिंगारी 

इस पूरे हंगामे की जड़ में विपक्ष का एक नया प्रस्ताव था। दरअसल, विपक्षी पार्टी स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया ने हाल ही में देश में एक नए मंत्रालय के गठन का वादा किया था, जिसे लेकर संसद में पहले से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ था। विवाद तब और गहरा गया जब सत्तारूढ़ सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी के सांसद तारोन चाखोयान ने इस प्रस्ताव पर तीखे सवाल उठाए। चाखोयान ने न सिर्फ विपक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, बल्कि विपक्षी नेता नारिक करापेत्यान से महिलाओं के मुद्दों पर सरेआम माफी मांगने की मांग भी कर डाली। उन्होंने करापेत्यान की कार्यशैली और छवि पर भी खुलकर सवाल उठाए, जिसने आग में घी का काम किया।
विपक्षी नेता पर की गई टिप्पणी के बाद सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया। देखते ही देखते विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठे और सीधे उस पोडियम की तरफ दौड़ पड़े जहाँ चाखोयान अपनी बात रख रहे थे। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे वहाँ जबरदस्त धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ ही पलों में यह बहस खूनी संघर्ष जैसी स्थिति में बदल गई। सदन के भीतर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए जाने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि डिप्टी स्पीकर और सत्ता पक्ष के नेता वाहागन अलेक्सान्यान ने गुस्से में आकर विपक्षी सांसदों की तरफ कुर्सी तक उछाल दी। उधर, तारोन चाखोयान को विपक्षी सांसद गार्निक दावत्यन पर पानी की बोतलें फेंकते हुए देखा गया।

लाइव चलता रहा हंगामा, कॉरिडोर तक पहुँची मारपीट 

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि संसद के स्पीकर रुबेन रुबिन्यान ने कार्यवाही का लाइव प्रसारण बंद करने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि जनता को खुद अपनी आँखों से देखना चाहिए कि सदन के अंदर उनके प्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। हंगामा सिर्फ मुख्य हॉल तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि मारपीट का यह दौर संसद के कॉरिडोर तक जा पहुंचा। वहाँ भी काफी देर तक गाली-गलौज और हाथापाई का सिलसिला चलता रहा।

अस्पताल तक पहुँचे घायल सांसद 

इस भीषण झड़प के बाद संसद परिसर में एंबुलेंस बुलानी पड़ी। हाथापाई में कई सांसदों को चोटें आईं, जैसे विपक्षी 'स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया' पार्टी के सांसद आंद्रानिक गेवरग्यान की नाक से खून बह रहा था, वहीं एक अन्य सांसद रूबेन मखितार्यान के कपड़े तक फट गए थे। फिलहाल आर्मेनियाई संसद का यह वीडियो सोशल मीडिया और दुनिया भर के समाचार चैनलों पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें