Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › राजस्व पखवाड़े के तहत 181 ग्रामों में शिविर, 1220…
राजस्व पखवाड़े के तहत 181 ग्रामों में शिविर, 1220 आवेदन प्राप्त
राजस्व पखवाड़े के तहत 181 ग्रामों में शिविर, 1220 आवेदन प्राप्त
महासमुंद

राजस्व पखवाड़े के तहत 181 ग्रामों में शिविर, 1220 आवेदन प्राप्त

महासमुंद जिले में 1 से 6 अप्रैल तक आयोजित राजस्व पखवाड़े के दौरान 181 ग्रामों में शिविर लगाए गए, जिसमें कुल 1220 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 999 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण राजस्व मुद्दों का त्वरित समाधान हुआ। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया और अधिकारियों से पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Apr 2026, 11:05 AM · अपडेट: 02 Nov 2026, 10:10 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में आमजनों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह अभियान 01 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित किया गया।
इस दौरान जिले के कुल 181 ग्रामों में शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविरों में कुल 1220 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 999 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। त्वरित निराकरण से ग्रामीणों में संतोष एवं विश्वास का माहौल देखा गया। शिविरों में मुख्य रूप से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर समस्याओं का समाधान किया गया। शेष 221 आवेदन लंबित हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शेष लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व अमले को निर्देश दिए कि वे आमजन से संवेदनशीलता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें