📅 Friday, 24 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर बंगाल चुनाव :  रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज? केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर बंगाल चुनाव :  रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज? केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ रायगढ़ में सनसनी : जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बु…
हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़

रायगढ़ में सनसनी : जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक रिश्तेदार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बाइक से जंगल में ले जाकर फेंक दिया ताकि सबूत छिपाए जा सकें। चार दिन बाद शव मिलने पर मामला सामने आया। पुलिस जांच में आरोपी आशन राठिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Apr 2026, 01:18 PM
📍 रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां एक ग्रामीण ने अपनी बड़ी मां की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और फिर सबूत छिपाने के लिए शव को बाइक से ले जाकर जंगल में फेंक दिया। 

चार दिन बाद जब सड़ा-गला शव मिला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, घटना का पता तब चला जब ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल में अपनी 70 वर्षीय मां केवला बाई राठिया के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 

उसने आशंका जताई कि जमीन विवाद के चलते उसके चचेरे भाई आशन राठिया ने किसी अनहोनी को अंजाम दिया हो सकता है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बेहरामार-जामपाली के जंगल क्षेत्र में दुर्गंध आ रही है और एक शव पड़ा हुआ है।

सड़ा-गला शव बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में एक वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की।

लंबे समय से विवाद

जांच में सामने आया कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर केवला बाई और उसके चचेरे पोते आशन राठिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को जब केवला बाई महुआ बीनने जंगल गई थी, तभी आशन राठिया वहां पहुंचा और जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने वृद्ध महिला पर लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपराध स्वीकार 

घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को अपनी मोटरसाइकिल पर लादा और जंगल में झाड़ियों के बीच फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेही आशन राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और जमीन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जमीन या पारिवारिक विवाद में कानून अपने हाथ में लेना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद का समाधान हिंसा नहीं बल्कि बातचीत और कानूनी प्रक्रिया से करें।

पूरा मामला

  • ग्राम बेहरामार में 70 वर्षीय केवला बाई राठिया लापता हो गई थीं, जिसकी रिपोर्ट उनके बेटे ने थाने में दर्ज कराई थी।
  • चार दिन बाद उनका सड़ा-गला शव बेहरामार-जामपाली जंगल में झाड़ियों के बीच मिला।
  • जांच में सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर केवला बाई और उनके रिश्तेदार आशन राठिया के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।
  • 18 अप्रैल को जंगल में महुआ बीनते समय विवाद बढ़ा और आरोपी ने उन पर लात-घूंसों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
  • इसके बाद शव को बाइक से ले जाकर जंगल में फेंक दिया गया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें