📅 Saturday, 02 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
क्रूज त्रासदी : बरगी डैम में 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन ने खोली सिस्टम की पोल विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद नया खतरा : असंतुलित गर्मी और सर्दी से गर्भ में ही प्रभावित हो रही हमारी आने वाली पीढ़ी की औसत हाईट ई-रुपया : जेब में नकद का डिजिटल रूप, जानिए कैसे बदलेगा आपका लेन-देन सावधान! आपकी थाली में परोसा जा रहा है धीमा जहर, रायपुर में खाने के सामनों में मिलाया जा रहा नीला थोथा कोहिनूर : ममदानी के बयान से फिर गरमाया विवाद कि क्या सच में लूटकर ले गया था ब्रिटेन क्रूज त्रासदी : बरगी डैम में 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन ने खोली सिस्टम की पोल विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद नया खतरा : असंतुलित गर्मी और सर्दी से गर्भ में ही प्रभावित हो रही हमारी आने वाली पीढ़ी की औसत हाईट ई-रुपया : जेब में नकद का डिजिटल रूप, जानिए कैसे बदलेगा आपका लेन-देन सावधान! आपकी थाली में परोसा जा रहा है धीमा जहर, रायपुर में खाने के सामनों में मिलाया जा रहा नीला थोथा कोहिनूर : ममदानी के बयान से फिर गरमाया विवाद कि क्या सच में लूटकर ले गया था ब्रिटेन
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ लोक कलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा की तैयारी बैठक …
कार्यकारिणी का तैयारी बैठक सम्पन्न
कार्यकारिणी का तैयारी बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़

लोक कलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा की तैयारी बैठक सम्पन्न, पंचम संगीत कार्यशाला को लेकर बनी कार्ययोजना

लोक कलाकार संरक्षण समिति, ब्लॉक बागबाहरा की कार्यकारिणी की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें 18 से 25 मई तक सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में होने वाली पंचम आवासीय संगीत कार्यशाला की व्यवस्थाओं और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से प्रतिभागी गायन, वादन, नृत्य और रामायण व्याख्यान प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगे और अनुभवी गुरुओं से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों और कला प्रेमियों के सहयोग से लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित हो रहा है। कार्यशाला से जुड़े कई छात्र-छात्राओं का खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय में चयन भी इसकी सफलता को दर्शाता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 May 2026, 01:12 PM
📍 बागबाहरा
प्रदेश में लोक कला संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध संस्था लोक कलाकार संरक्षण समिति ब्लॉक बागबाहरा के कार्यकारिणी का तैयारी बैठक सम्पन्न हुवा। जिसमे 18 मई से 25 मई तक सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में होने वाले आवासीय कार्यशाला के लिए समुचित व्यवस्था पर व्यापक चर्चा और कार्य योजना तय किया गया।

पंचम संगीत कार्यशाला एवं उसकी विशेषताएँ

ज्ञातव्य हो कि इस संगीत कार्यशाला का यह पंचम वर्ष है जो क्षेत्रीय कलाकारों, स्थानीय कला प्रेमियों के आर्थिक सहयोग और समय दान से सम्पन्न होता है। पूरे प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से गायन, वादन, नृत्य, रामायण व्याख्यान प्रशिक्षण हेतु महिला-पुरुष, बालक-बालिकाएं सम्मिलित होकर  सिद्ध हस्त गुरुओं के सानिध्य में  प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। 

उपलब्धियाँ एवं आयोजन की सफलता में योगदान

बागबाहरा कार्यशाला के दर्जन भर छात्र-छात्राओं का चयन खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय में चयन होना इस आयोजन के महत्व को रेखांकित करता है। लगातार पाँचवा वर्ष आयोजित इस आयोजन को सफल बनाने संस्था के संरक्षक चिंता सेन, धनराज साहू, गौतम जैन, किरण क्षत्रे, अध्यक्ष टीकम पटेल, उपाध्यक्ष डिमान सेन, सचिव बालेश साहू, संगठन सचिव हरकेश महानंद सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य जिसमें विनोद दीवान, जीवन जगत, लक्ष्मण साहू, हरि यादव, दाऊ लाल निषाद, मनोज देवांगन, संतु बरिहा, गीतेश पारकर, भैरव पाल, उत्तम साहू, संतोष सोनवानी, महेंद्र साहू, धनेश्वर साहू, दुर्गेश निषाद, पोषराम साहू, विश्राम यादव, भेखराम पटेल, अरुण साहू, हबीब खान समर इत्यादि लोक कलाकार उपस्थित रहे।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें