Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय वारदात : पत्नी और पड़ोसी पर पति को जिंदा जलाने का…
पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप
पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप
राष्ट्रीय

वारदात : पत्नी और पड़ोसी पर पति को जिंदा जलाने का आरोप, 7 दिन बाद मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद उसकी पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले उसे नींद की गोलियां देकर बेहोश करने और फिर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। पीड़ित सात दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ता रहा ।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jun 2026, 06:08 PM
बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के बाद उसकी पत्नी और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पहले नींद की गोलियां दीं और उसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति ने सात दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया।

पड़ोसी से प्रेम संबंध का विरोध बना विवाद की वजह 

यह मामला बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव का है। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजीव को अपनी पत्नी निशा उर्फ नीशू और पड़ोसी विक्रांत के बीच कथित प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। जांच में सामने आया है कि इसी तनाव के बीच आरोपी पक्ष ने राजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

नींद की गोलियां देने के बाद आग लगाने का आरोप 

पुलिस के अनुसार, 20 जून की रात कथित तौर पर निशा ने राजीव को नींद की गोलियां दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया तो विक्रांत को घर बुलाया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सो रहे राजीव पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे राजीव की चीखें सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

80 प्रतिशत झुलसा, सात दिन बाद तोड़ा 

दम परिजनों ने राजीव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। सात दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

हत्या के प्रयास से हत्या की धाराओं में बदला मामला 

घटना के बाद पुलिस ने पत्नी निशा और उसके कथित प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआत में मामला हत्या के प्रयास के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन राजीव की मौत के बाद पुलिस ने केस में संशोधन करते हुए हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें