Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सीबीआई जांच की मांग रफ्तार बनी काल :  कवर्धा में दो कारों की टक्कर से एक की मौत, चार घायल लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सीबीआई जांच की मांग रफ्तार बनी काल :  कवर्धा में दो कारों की टक्कर से एक की मौत, चार घायल
W 𝕏 f
होम खेल विश्व ओलंपिक दिवस पर महासमुंद के अभिषेक का सम्मान…
मुख्यमंत्री से सम्मान ग्रहण करते खिलाड़ी अभिषेक निर्मलकर
मुख्यमंत्री से सम्मान ग्रहण करते खिलाड़ी अभिषेक निर्मलकर
खेल

विश्व ओलंपिक दिवस पर महासमुंद के अभिषेक का सम्मान : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, नेपाल में जीता था गोल्ड मेडल

विश्व ओलंपिक दिवस पर नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद के युवा खिलाड़ी अभिषेक निर्मलकर को सम्मानित किया। अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के साथ नेपाल में आयोजित साउथ एशियन सॉफ्टबेसबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
28 Jun 2026, 06:18 PM
महासमुंद

जिले के युवा खिलाड़ी अभिषेक निर्मलकर को विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया। नया रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अभिषेक को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन तथा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया सहित कई जनप्रतिनिधि और खेल अधिकारी मौजूद रहे।

अभिषेक निर्मलकर ने बीते वर्षों में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 38वें नेशनल गेम्स (उत्तराखंड), 14वीं मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियनशिप (इंदौर), 15वीं फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप (गाजियाबाद), 7वीं वेस्ट जोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप (उज्जैन), मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियनशिप (नाशिक) तथा 15वीं मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियनशिप-2026 (अहमदाबाद) में हिस्सा लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

नेपाल में जीता था स्वर्ण पदक

अभिषेक की सबसे बड़ी उपलब्धि वर्ष 2025 में नेपाल के पोखरा में आयोजित साउथ एशियन सॉफ्टबेसबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना रही। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी उपलब्धि सहित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विश्व ओलंपिक दिवस पर सम्मानित किया गया।

जिले में खुशी का माहौल

सम्मान मिलने की खबर के बाद महासमुंद में खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने अभिषेक को बधाई दी। पप्पू पटेल (पूर्व उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र यादव (विधायक प्रतिनिधि), डोमार पटेल (एल्डरमैन), भुनेश्वर साहू (पार्षद), विष्णु धीवर (एल्डरमैन), सावित्री उत्तम निर्मलकर, राकेश धीवर (पार्षद), गौतम सिन्हा (पार्षद), हर्ष शर्मा, डॉ. सुनील कुमार भोई, जगदीश धीवर, अभिषेक नेहरू, लिशांसु साहू, आयुष निर्मलकर, सेवन साहू, ममता धीवर और गीतांजलि साहू सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें