Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सनसनीखेज : प्रेम-प्रसंग के तनाव में नाबालिग ने उठ…
रीवा बाल सुधार गृह में नाबालिग की आत्महत्या
रीवा बाल सुधार गृह में नाबालिग की आत्महत्या
राष्ट्रीय

सनसनीखेज : प्रेम-प्रसंग के तनाव में नाबालिग ने उठाया कदम, बाल सुधार गृह में फंदे पर मिला शव

रीवा के बाल सुधार गृह में पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि वह प्रेम-प्रसंग को लेकर तनाव में था और उसके हाथ पर नाम व ‘मिस यू’ लिखा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 04:31 PM
मध्य प्रदेश

रीवा के बाल सुधार गृह में सोमवार देर रात एक नाबालिग ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सुधार गृह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक नाबालिग एक लड़की से प्रेम करता था। उसके हाथ पर लड़की का नाम और ‘मिस यू’ लिखा मिला है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

पॉक्सो एक्ट में आरोपी था अभिषेक पटेल

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक पटेल (पिता चंद्रशेखर पटेल) के रूप में हुई है। अभिषेक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक को करीब एक सप्ताह पहले ही सुधार गृह लाया गया था।

केस दर्ज होने के बाद तनाव में था बेटा

अभिषेक के पिता चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि उनके बेटे का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से अभिषेक तनाव में रहने लगा था। पिता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों और पुलिस को भी जानकारी दी थी।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और सुधार गृह में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बाल सुधार गृह में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान अमित कुमार तिवारी ने अभिषेक को फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें