Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › यात्रा › समर ट्रिप गाइड : गर्मी की छुट्टियों में ट्रिप प्ल…
समर ट्रिप
समर ट्रिप
यात्रा

समर ट्रिप गाइड : गर्मी की छुट्टियों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं? ये जरूरी तैयारी जरूर करें

गर्मी की छुट्टियों में ट्रिप पर निकलते समय छोटी-छोटी सावधानियां बहुत जरूरी होती हैं। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना, ORS और इलेक्ट्रोलाइट्स लेना जरूरी है ताकि डिहाइड्रेशन न हो। त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन, सनग्लासेस और कैप का इस्तेमाल करना चाहिए। आरामदायक और हल्के कपड़े यात्रा को आसान बनाते हैं। इसके अलावा, पावर बैंक और चार्जर साथ रखना, फर्स्ट एड किट और जरूरी दवाइयां (जैसे बुखार, एलर्जी की दवाएं) रखना भी जरूरी है। सही तैयारी और जरूरी सामान के साथ समर ट्रिप सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बन सकती है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 May 2026, 05:46 PM · अपडेट: 26 Oct 2026, 12:08 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने का उत्साह बढ़ जाता है। कोई पहाड़ों की सैर पर निकलता है तो कोई बीच या नए शहरों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाता है। लेकिन तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच छोटी-सी लापरवाही आपकी पूरी ट्रिप खराब कर सकती है। ऐसे में समर ट्रिप पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी जरूरी

गर्मी में सबसे आम गलती है पर्याप्त पानी न पीना। इससे शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा पानी की बोतल साथ रखें। साथ ही ORS, नारियल पानी, फ्रूट जूस और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स भी अच्छे विकल्प हैं।

त्वचा को धूप से बचाना न भूलें

तेज धूप में बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यूवी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन, एलोवेरा जेल और आफ्टर-सन लोशन जरूर रखें। लंबे समय तक बाहर रहने पर सनग्लासेस और कैप भी जरूरी हैं।

हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें

समर ट्रिप के दौरान फैशन के चक्कर में भारी या टाइट कपड़े पहनने से बचें। हल्के रंग के कॉटन और ढीले कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और सफर को आरामदायक बनाते हैं।

फोन चार्जर और पावर बैंक रखें साथ

ट्रिप के दौरान मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होना आम बात है, खासकर जब आप फोटो क्लिक कर रहे हों, लोकेशन देख रहे हों या ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हों। ऐसे में फोन चार्जर और पावर बैंक साथ रखना बेहद जरूरी है।

फर्स्ट एड किट जरूर रखें

किसी भी ट्रिप पर बेसिक फर्स्ट एड किट जरूरी है। इसमें बैंडेज, स्टेराइल गॉज, मेडिकल टेप, एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट और ब्लिस्टर पैड्स रखें, ताकि चोट या कट लगने पर तुरंत मदद मिल सके।

दवाइयों और जरूरी सामान की करें तैयारी

बुखार, दर्द या एलर्जी के लिए बेसिक दवाइयां साथ रखें। डिजिटल थर्मामीटर, एंटीहिस्टामिन, कैलामाइन लोशन और हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम जैसी चीजें भी उपयोगी हैं। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर, वेट वाइप्स, छोटी कैंची, ट्वीजर, टॉर्च और इंस्टेंट कोल्ड पैक भी आपकी ट्रैवल सेफ्टी किट का हिस्सा होने चाहिए।

स्मार्ट तैयारी से ट्रिप बनेगी यादगार

थोड़ी सी तैयारी और सही सामान के साथ आपकी समर ट्रिप न सिर्फ मजेदार बल्कि सुरक्षित भी बन सकती है। इसलिए बैग पैक करने से पहले इन जरूरी चीजों की चेकलिस्ट जरूर बना लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें