📅 Saturday, 09 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
महासमुंद गैस घोटाला :  डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में  भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, क्षत-विक्षत मिले शव तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के खेल में फंसे थलापति विजय, शपथग्रहण पर फिर लगा ग्रहण लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, अब संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड महासमुंद गैस घोटाला :  डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में  भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, क्षत-विक्षत मिले शव तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के खेल में फंसे थलापति विजय, शपथग्रहण पर फिर लगा ग्रहण लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, अब संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना समाधान योजना : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान से उप…
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना
सरकारी सूचना

समाधान योजना : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान से उपभोक्ताओं को राहत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का उद्देश्य घरेलू, बीपीएल, कृषि एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में राहत देना है। योजना के तहत अधिभार और सरचार्ज में 100% तक छूट तथा पुराने बकाया बिलों पर विशेष राहत दी जा रही है। महासमुंद जिले में अब तक 40,693 सक्रिय उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है और 3.10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की गई है। इसके अलावा 279 निष्क्रिय उपभोक्ताओं से भी राशि वसूली और लाभ दिया गया है, जबकि 3.57 करोड़ रुपये की बकाया राशि माफ की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 May 2026, 12:13 PM
📍 महासमुंद

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश के घरेलू, बीपीएल, कृषि एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। योजना के माध्यम से बकाया बिजली बिल, अधिभार एवं सरचार्ज में विशेष छूट प्रदान की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ मिल रहा है।

जिले में उपभोक्ता पंजीयन की स्थिति

महासमुंद जिले में 04 मई 2026 तक की स्थिति में योजना के अंतर्गत महासमुंद, पिथौरा एवं सरायपाली के कुल 40 हजार 693 सक्रिय उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इनमें सक्रिय बीपीएल श्रेणी के 31 हजार 217 उपभोक्ता, घरेलू श्रेणी के 6 हजार 82 उपभोक्ता तथा कृषि श्रेणी के 3 हजार 394 उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत अब तक कुल 3 करोड़ 10 लाख 57 हजार 299 रुपए की राशि जमा की जा चुकी है। जिसमें बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत एक करोड़ 32 लाख 91 हजार 964 रुपए, घरेलू श्रेणी के अंतर्गत एक करोड़ 41 लाख 88 हजार 575 रुपए एवं कृषि श्रेणी के अंतर्गत 35 लाख 76 हजार 760 रुपए की राशि जमा किया गया है।

निष्क्रिय उपभोक्ताओं और जमा राशि का विवरण

इसी तरह योजना के अंतर्गत महासमुंद, पिथौरा एवं सरायपाली संभाग के कुल 279 निष्क्रिय उपभोक्ता हैं। इनमें निष्क्रिय बीपीएल श्रेणी के 89 उपभोक्ता, घरेलू श्रेणी के 83 उपभोक्ता तथा कृषि श्रेणी के 107 उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत अब तक कुल 16 लाख 27 हजार 303 रुपए की राशि जमा की जा चुकी है। जिसमें बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत 4 लाख 43 हजार 762 रुपए, घरेलू श्रेणी के अंतर्गत 9 लाख 36 हजार 331 रुपए एवं कृषि श्रेणी के अंतर्गत 2 लाख 47 हजार 210 रुपए की राशि जमा किया गया है तथा उपभोक्ताओं के कुल बकाया राशि से 3 करोड़ 57 लाख 49 हजार 208 रुपए की राशि माफ की गई है। महासमुंद के उपभोक्ता हरनाम दास ने बताया कि उनका बिजली बिल 3 हजार 160 रुपए आया है और उन्होंने इस योजना के तहत पंजीयन कराया है।

योजना के तहत मिलने वाली छूट एवं लाभ

योजना के तहत उपभोक्ताओं को अधिभार एवं सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट तथा मूल बकाया राशि में भी विशेष राहत प्रदान की जा रही है। इससे 31 मार्च 2023 से पूर्व के लंबित बिजली बिलों का निराकरण आसान हुआ है तथा उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के समय बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत भुगतान करना आवश्यक है।

प्रशासन की अपील और अंतिम तिथि

जिला प्रशासन एवं विद्युत वितरण कंपनी ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना की अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पूर्व पंजीयन कराकर शासन की इस जनहितकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें