Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद समीक्षा बैठक : 839 दिव्यांग बच्चों को योजनाओं से …
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठकें
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठकें
महासमुंद

समीक्षा बैठक : 839 दिव्यांग बच्चों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग की बैठक

बागबाहरा ब्लॉक में शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में लगभग 839 दिव्यांग बच्चे हैं, जिनके सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए। जनपद उपाध्यक्ष श्री तरुण व्यवहार ने दिव्यांग बच्चों को पेंशन और अन्य लाभ समय पर दिलाने पर जोर दिया तथा जिनके प्रमाण पत्र नहीं बने हैं उनका चिन्हांकन करने को कहा।

प्रकाशित: 11 May 2026, 01:02 PM · अपडेट: 18 May 2026, 02:16 PM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत निरंतर जरूरतमंदों को उचित सुविधा एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार एवं नवाचार के लिए जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थाई समिति बागबाहरा के पदेन अध्यक्ष तरुण व्यवहार द्वारा समय-समय पर शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठकें ली जा रही हैं।

दिव्यांग बच्चों के आंकड़ों की समीक्षा

जनपद उपाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग से स्कूली दिव्यांग बच्चों की जानकारी मांगी। विभाग के अनुसार क्षेत्र में लगभग 839 दिव्यांग बच्चों का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया, जिनमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता शामिल है। व्यवहार ने कहा कि एक भी बच्चा शासन की योजनाओं से वंचित न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी दिव्यांग बच्चों के पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा जिन बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका चिन्हांकन कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उनका प्रमाण पत्र बनवाया जा सके।

पेंशन एवं योजनाओं पर जोर

तरुण व्यवहार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजना का लाभ दिलाना है, जिससे उनके परिवारों को देखभाल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सहायता मिल सके। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी 

 वर्मा, सहायक शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे एवं बीआरसी भूपेश्वरी साहू को बधाई दी, जिन्होंने बागबाहरा ब्लॉक में सर्वाधिक जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

शिकायतों पर चर्चा एवं कार्रवाई 

बैठक में ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि जो शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते या बच्चों को नियमित रूप से नहीं पढ़ाते, उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी एवं स्वीकृत योजनाएं

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मानसिंग बरिहा ने विभागीय जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतों से प्राप्त आवेदनों के अनुसार मुख्यमंत्री पेंशन हेतु 77 तथा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन हेतु 78 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत दो प्रार्थियों—गुरुवारी बाई (पति मनोहर, ग्राम डोकरपाली) एवं मुन्नी बाई साहू (पति यशवंत साहू, ग्राम हाड़ाबंद)—को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने हेतु अनुमोदन किया गया।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में शिक्षा स्थाई समिति की सदस्य भगवती ठाकुर, मानबाई ठाकुर, लता कुम्हार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे, बीआरसी भूपेश्वरी साहू, समाज कल्याण विभाग अधिकारी मान सिंह बरिहा, कौशल प्रसाद ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें