Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर सूरजपुर में प्रेम विवाद: 17 वर्षीय छात्रा मोनिका …
95 प्रतिशत जली छात्रा
95 प्रतिशत जली छात्रा
सूरजपुर

सूरजपुर में प्रेम विवाद: 17 वर्षीय छात्रा मोनिका सिंह जली हालत में मिली, इलाज के दौरान तोड़ा दम 

सूरजपुर जिले की 17 वर्षीय छात्रा मोनिका सिंह को मोबाइल विवाद के बाद 95% जल चुकी अवस्था में 4 अप्रैल को सड़क किनारे पाया गया। उसे पहले अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया, जहां 5 अप्रैल सुबह उसकी मौत हो गई। मोनिका और उसका प्रेमी भूपेंद्र सिंह ने मिलकर मोबाइल खरीदा था; किश्त का पैसा न देने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने भूपेंद्र से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 05 Apr 2026, 06:09 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद 11वीं की छात्रा 95% तक जली हुई हालत में मिली, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दोनों ने मिलकर किश्त में नया मोबाइल खरीदा था। छात्रा ने अपने हिस्से का पैसा नहीं दिया तो बॉयफ्रेंड ने उसका फोन छिन लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। विवाद के अगले दिन विश्रामपुर-भटगांव रोड किनारे छात्रा की आधे से ज्यादा जली हुई मिली। लड़की की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां  5 अप्रैल सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है। वहीं बॉयफ्रेंड से पूछताछ भी की जा रही।
पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल सुबह करीब 9 बजे विश्रामपुर-भटगांव रोड पर पासिंग नाले के पास सड़क किनारे नाबालिग जली अवस्था में मिली थी। उसकी पहचान ग्राम गोरखनाथपुर निवासी मोनिका सिंह (17) के रूप में हुई। वो कक्षा 11वीं की छात्रा थी।
पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे 95 फीसदी जलना बताया। उसे शुरुआती इलाज के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया था। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
रायपुर किया गया था रिफ़र 
घटना की सूचना पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंची। मोनिका सिंह को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कराया। उसे रात में ही रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया।
रायपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मोनिका सिंह की मौत हो गई। छात्रा का शव वापस गोरखनाथपुर भेज दिया गया है।
मोबाइल को लेकर विवाद
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, मोनिका का पिछले 2 साल से रामनगर निवासी भूपेंद्र सिंह से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे।
भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि, दोनों ने मिलकर किश्त में मोबाइल खरीदा था, जिसमें से कुछ पैसे भूपेंद्र सिंह ने दिया था। बाकी पैसे मोनिका को देने थे। उसने पैसे जमा नहीं कराए तो भूपेंद्र ने उससे मोबाइल छीन लिया था।
छात्रा ने दी थी धमकी 
3 अप्रैल शाम को छात्रा मोनिका सिंह रामनगर भूपेंद्र सिंह के घर आई थी। रात में वह रूक गई थी। उसने सुबह भूपेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा तो भूपेंद्र सिंह ने नहीं दिया। इस पर उसने धमकी दी कि वह जलकर मर जाएगी।
रामनगर में ही छात्रा ने एक दुकान से 100 रुपए का पेट्रोल खरीदा था। भूपेंद्र ने उसे पेट्रोल खरीदते देख लिया और पेट्रोल लूटकर अपनी बाइक पर डाल लिया था।
इसके बाद मोनिका को बाइक पर बैठाकर उसने आईटीआई कॉलोनी के पास सुबह 9 बजे छोड़ दिया। वहां से उसका घर करीब 500 मीटर दूर है।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह वापस रामनगर लौट आया था। इसके करीब आधे घंटे बाद मोनिका सिंह गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली।
प्रेमी से पूछताछ जारी
पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेंद्र सिंह को थाने में बैठा लिया है। पुलिस भूपेंद्र सिंह के बयान की जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें