Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › खेल › 10 साल की उम्र में आयुष ने मलखंभ में रचा इतिहास, …
आयुष ने मलखंभ  में रचा इतिहास
आयुष ने मलखंभ में रचा इतिहास
खेल

10 साल की उम्र में आयुष ने मलखंभ में रचा इतिहास, बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच बनाई पहचान

मध्यप्रदेश के झाबुआ के 10 साल के आयुष ने सरगुजा में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स में मलखंभ में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। स्कूल की टीचर अंजली मैम के मार्गदर्शन में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल में अपनी योग और जिम्नास्टिक प्रतिभा दिखाई। परिवार के समर्थन और मेहनत के दम पर आयुष ने अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाया है और वह भविष्य में पुलिस बनना चाहते हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 06 Apr 2026, 03:54 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 12:00 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरगुजा जिले में हाल ही में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स में जनजातीय समाज के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन इन सबके बीच मध्यप्रदेश के झाबुआ के 10 साल के मासूम खिलाड़ी आयुष ने मलखंभ में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।

पहली बार राष्ट्रीय मंच पर धमाकेदार शुरुआत

आयुष, जो 3rd क्लास में पढ़ाई करता है, ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर के खेलों में शिरकत की। सीमित संसाधनों के बावजूद मलखंभ जैसे कठिन खेल में अपने योग और जिम्नास्टिक कौशल से प्रतियोगियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि यदि भीतर प्रतिभा है और मेहनत का जज्बा है, तो उम्र और संसाधन कोई बाधा नहीं बन सकते।

 कैसे शुरू हुआ आयुष का सफर?

 आयुष ने बताया कि उन्होंने मलखंभ की शुरुआत अपने स्कूल से ही की थी। स्कूल की शिक्षक अंजली मैम ने उन्हें इस खेल के लिए प्रेरित किया और नियमित प्रशिक्षण दिया। किसी बाहरी कोचिंग के बजाय आयुष ने स्कूल में ही अभ्यास जारी रखा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुष ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना प्रदर्शन किया और जजों को भी प्रभावित किया।

 परिवार का पूरा समर्थन

 आयुष के पिता और माता दोनों ही हॉस्टल में वार्डन के रूप में कार्यरत हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने बेटे को खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया।

 पुलिस बनने का सपना

 छोटी सी उम्र में ही आयुष के बड़े सपने हैं। वह आगे चलकर पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। खेल के साथ-साथ वह पढ़ाई पर भी ध्यान दे रहा है। आयुष की कहानी यह संदेश देती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन और मेहनत से छोटे शहर और गांवों के बच्चे भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं।

 खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का महत्व

 खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन ऐसे ही प्रतिभाशाली बच्चों को अवसर देते हैं कि वे अपनी क्षमता दिखा सकें और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। आयुष जैसे युवा खिलाड़ियों की मेहनत और लगन आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के खेलों के भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद करेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें