Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, …
पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा
पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा
महासमुंद

महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक

महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी जांच नाके पर कार्रवाई करते हुए 22.160 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। उड़ीसा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 11.08 लाख रुपये बताई गई है, जबकि स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 12.26 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

प्रकाशित: 04 Aug 2026, 11:24 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:56 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम टेमरी जांच नाका पर पुलिस ने एक बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। उड़ीसा के केसिंगा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहे दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 22.160 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 लाख 8 हजार रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2026 की दोपहर कोमाखान पुलिस की टीम जब टेमरी जांच नाके पर रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से एक पक्की सूचना मिली। 

सूचना पर तुरंत की गई कार्रवाई 

सूचना यह थी कि बिना नंबर की एक सफेद-ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी में दो युवक भारी मात्रा में गांजा लादकर उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की रणनीति बनाई और राजपत्रित अधिकारियों (SDOP) को इसकी सूचना दी। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नाकेबंदी सख्त कर दी गई। कुछ ही देर में खरियार रोड (उड़ीसा) की तरफ से एक संदेहास्पद स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही इशारा करके गाड़ी रोकी, स्कूटी सवार दोनों युवक घबरा गए। पूछताछ में चालकों ने अपना नाम विपाल अहिरवार (18 वर्ष) - निवासी जिगना, जिला दतिया (मध्य प्रदेश) संदीप अहिरवार (18 वर्ष) - निवासी टूका किलचुवारा, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) बताया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। 

गांजे के साथ और सभी संपत्ति जब्त 

तस्करों ने स्कूटी के सामने थैले के अलावा सीट और डिक्की के अंदर विशेष जगह बनाकर गांजे के पैकेट छिपा रखे थे। मौके पर ही वैधानिक प्रक्रियाओं (NDPS एक्ट की धारा 50) का पालन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स तराजू से गांजे का वजन कराया गया। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही जुपिटर स्कूटी (कीमत ₹1,15,000) और आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 12,26,500 रुपये की मशरूका (संपत्ति) जब्त की है। आरोपियों के पास गांजा परिवहन का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर परिजनों को दी सूचना

सहा. उप निरीक्षक (ASI) सिकंदर भोई की शिकायत और देहाती नालसी के आधार पर थाना कोमाखान में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। चूंकि यह मामला गैर-जमानती श्रेणी का है, इसलिए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उड़ीसा में यह माल किससे खरीदा गया था और मध्य प्रदेश में इसे किसे डिलीवर किया जाना था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें