Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम महासमुंद भंवरपुर और पिथौरा से 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर मह…
महुआ शराब के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार
महुआ शराब के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार
महासमुंद

भंवरपुर और पिथौरा से 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भंवरपुर और पिथौरा थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रकाशित: 08 Aug 2026, 08:02 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:41 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीमों ने भंवरपुर और पिथौरा थाना क्षेत्रों में घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां से कुल 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पहली कार्रवाई भंवरपुर चौकी की पुलिस टीम ने की। 

10 लीटर हाथ भट्‌ठी शराब जब्त 

6 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम लोहड़ीपुर का रहने वाला लोचनप्रसाद टंडन अपनी बाड़ी में बिक्री के मकसद से भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और रेड मारी। मौके से आरोपी लोचनप्रसाद टंडन (51 वर्ष), पिता भोजराज टंडन को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 बताई जा रही है। 

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ बसना थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 421/2026 दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

टेका की डोंगरी के पास पुलिस का छापा

दूसरी सफलता पिथौरा थाना पुलिस को मिली। मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम टेका स्थित डोंगरी के पास दो व्यक्ति अवैध महुआ शराब बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पिथौरा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनीराम साहू (65 वर्ष), पिता अर्जुन साहू और पुनीत राम बरिहा (45 वर्ष), पिता श्याम लाल बरिहा (दोनों निवासी ग्राम टेका, जिला महासमुंद) बताया। 

आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड में 

पुलिस ने जब उनके आसपास रखे सामान की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से भी 10 लीटर महुआ शराब (कीमती ₹2,000) बरामद हुई। मामले में पिथौरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 197/2026 दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें