Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय दोस्ती के 50 साल : PM मोदी की यात्रा से रणनीतिक औ…
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी और भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी और भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी
राष्ट्रीय

दोस्ती के 50 साल : PM मोदी की यात्रा से रणनीतिक और विकास साझेदारी को मिली नई उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा भारत-सेशेल्स कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऐतिहासिक रही। इस दौरान पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, कृषि और आर्थिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jun 2026, 08:18 AM
नई दिल्ली
भारत और सेशेल्स के कूटनीतिक रिश्तों के 50वें साल के ऐतिहासिक पड़ाव पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के बीच एक उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई। 
इस बैठक में न केवल दोनों देशों के आपसी हितों पर गहन चर्चा हुई, बल्कि भविष्य के सहयोग का खाका खींचते हुए कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर भी किए गए। इन प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग दोनों देशों के बीच हुए समझौते जमीनी स्तर पर विकास और तकनीक को बढ़ावा देने वाले हैं। 
द्विपक्षीय वार्ता के बाद जिन मुख्य समझौतों का आदान-प्रदान किया गया, उनमें शामिल हैं: 
  • स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर: नए 'सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल' के निर्माण को लेकर बड़ा फैसला। 
  • अंतरिक्ष और तकनीक: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में साझा सहयोग। 
  • आर्थिक सहयोग: एक्जिम बैंक (Exim Bank) के जरिए वित्तीय और व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार देना। 
  • कृषि: खाद्य सुरक्षा और कृषि तकनीकों का आदान-प्रदान। 
140 करोड़ भारतीयों का सम्मान: 'गार्डियन ऑफ द बीच' बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक नजर आए। उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति और वहां की जनता द्वारा मिले अभूतपूर्व स्वागत और आत्मीयता के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। 

सम्मान भारत के नागरिकों का गौरव 

यात्रा के दौरान पीएम मोदी को 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से नवाजा गया। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़
दोनों देशों के बीच खास दोस्ती
नागरिकों का गौरव है। मैं इस सम्मान को दुनिया के उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की मार झेल रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा को अपना दायित्व समझते हैं।" 

राजनीतिक और रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि भारत और सेशेल्स के रिश्ते आज के नहीं, बल्कि सदियों पुराने हैं, जिन्हें हिंद महासागर ने आपस में जोड़कर रखा है। समुद्री रास्तों से शुरू हुआ व्यापार और सांस्कृतिक जुड़ाव आज एक मजबूत राजनीतिक और रणनीतिक साझेदारी में बदल चुका है। 
समृद्धि बनाए रखना दोनों देशों जिम्मेदारी 
"पिछले पांच दशकों में हमारी दोस्ती भरोसा, आपसी सहयोग और लोक-कल्याण के सिद्धांतों पर आगे बढ़ी है। हिंद महासागर हम दोनों का साझा क्षेत्र है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को अक्षुण्ण रखना हम दोनों देशों की सामूहिक जिम्मेदारी है।" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
इसी विज़न के साथ दोनों देश आने वाले समय में समुद्री सुरक्षा, पायरेसी विरोधी अभियानों और क्षेत्रीय सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की इस यात्रा से हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें