Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद 70 साल से बसे परिवारों ने मांगा मालिकाना हक, नपा …
गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा करते नपा उपाध्यक्ष
गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा करते नपा उपाध्यक्ष
महासमुंद

70 साल से बसे परिवारों ने मांगा मालिकाना हक, नपा से पट्टा प्रक्रिया तेज करने का मिला भरोसा

वार्ड क्रमांक 18 के गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र में रहने वाले झुग्गी परिवारों से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और पार्षद माधुरी घनीराम यदु ने मुलाकात की। रहवासियों ने 70 वर्षों से निवासरत परिवारों को पट्टा देने और पेयजल समस्या दूर करने की मांग रखी। नपा उपाध्यक्ष ने भूमि मद परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाकर पात्र परिवारों को पट्टा दिलाने का आश्वासन दिया।

कीर्तिमान न्यूज
05 Aug 2026, 08:36 AM
महासमुंद
वार्ड क्रमांक 18 स्थित गुरूड़ पारा तालाब के पास निवासरत झुग्गी-झोपड़ी परिवारों से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं वार्ड पार्षद माधुरी घनीराम यदु ने मुलाकात कर शासन द्वारा पट्टा जारी करने तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
रहवासियों ने बताया कि गुरूड़ पारा तालाब के आसपास लगभग 100 परिवार पिछले 70 वर्षों से शासकीय भूमि पर निवास कर रहे हैं। इनमें से कुछ परिवारों को वर्ष 1984 में शासन द्वारा पट्टा मिला था, जो वर्तमान में निरस्त हो चुका है। उन्होंने वर्ष 2017 के कब्जे के आधार पर सर्वे कर पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान करने की मांग की।

पट्टे की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन  

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए शासकीय भूमि पर वर्षों से निवासरत पात्र परिवारों को मालिकाना पट्टा देकर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी राजस्व अभिलेखों में परिवर्तन की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर पूरी की जाएगी।

पट्‌टा जारी करने की प्रकि्रया होगी आसान

उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल की बैठक में छिपिया पारा तालाब क्षेत्र की भूमि का मद परिवर्तन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। इसी प्रकार गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के लिए भी भूमि के मद परिवर्तन का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे पात्र परिवारों को पट्टा जारी करने की प्रक्रिया आसान हो सके।

पेयजल समस्या पर भी चर्चा  

इस दौरान रहवासियों ने पेयजल संकट की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिला और वर्तमान में भी यही स्थिति बनी हुई है। इस पर श्री राठी ने कहा कि नगर के कई वार्डों में पेयजल संकट नगर पालिका की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें