Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम धर्म 87 सालों की अटूट आस्था : 16 जुलाई को रथ पर सवार ह…
राजनांदगांव जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी
राजनांदगांव जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी
धर्म

87 सालों की अटूट आस्था : 16 जुलाई को रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाप्रभु जगन्नाथ, तैयारियां पूरी

राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की 87 वर्षों पुरानी रथयात्रा 16 जुलाई को धूमधाम से निकाली जाएगी। गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

कीर्तिमान न्यूज
15 Jul 2026, 08:38 AM
राजनांदगांव
राजनांदगांव एक बार फिर पूरी तरह से भक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। शहर की ऐतिहासिक और करीब 87 वर्षों से अनवरत चली आ रही भगवान जगन्नाथ, भइया बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को पूरे वैभव और हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। 
इस महाआयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। महाप्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की आतुरता देखते ही बन रही है।उत्सव के दिन, यानी 16 जुलाई की सुबह 8:00 बजे से ही गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का विशेष श्रृंगार, महापूजन और आरती की जाएगी। इसके बाद, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जहाँ भक्त महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। 

सैकड़ों श्रद्धालुओं को रथ खीचनें का इंतजार 

दोपहर ठीक 2:30 बजे वह घड़ी आएगी जिसका शहरवासियों को सालभर से इंतजार रहता है। जय जगन्नाथ के जयकारों और शंखध्वनि के बीच प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजित किया जाएगा, जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डोरी थामकर महाप्रभु के रथ को खींचेंगे। गांधी चौक से शुरू होकर यह दिव्य रथयात्रा शहर के मुख्य चौक-चौराहों और पारंपरिक मार्गों से होते हुए गुजरेगी। इस दौरान पूरे रास्ते में महाप्रभु का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत करने की तैयारी है। जगह-जगह पर श्रद्धालु आरती उतारेंगे और छप्पन भोग अर्पित करेंगे। 

जगन्नाथ मंदिर राजनांदगांव
देवशयानी तक श्री राम-जानकी मंदिर में विश्राम 

यात्रा के दौरान अखाड़ों के हैरतअंगेज कारनामे, भजन-कीर्तन की मंडलियां और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नगर भ्रमण करते हुए यह रथयात्रा देर शाम पुरानी हेटरी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर पहुंचेगी, जिसे अस्थाई तौर पर भगवान की 'मौसी का घर' (प्रवास स्थल) बनाया गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ अपनी बहन और भाई के साथ देवशयनी एकादशी तक श्री राम-जानकी मंदिर में ही विश्राम करेंगे। इस दौरान हर दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारे) की व्यवस्था रहेगी। 

रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

एकादशी के पावन अवसर पर भगवान की 'बहुड़ा यात्रा' (वापसी यात्रा) शुरू होगी। प्रभु एक बार फिर रथ पर सवार होकर नगर का हालचाल जानने निकलेंगे और मुख्य जगन्नाथ मंदिर में पुनः प्रवेश करेंगे। इतने बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। रथयात्रा के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रेफिक व्यवस्था को इस तरह प्लान किया गया है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो और पूरी यात्रा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें