Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, क…
निलंबित कटनी CSP नेहा पच्चीसिया की तलाश में आठ सदस्यीय SIT गठित
निलंबित कटनी CSP नेहा पच्चीसिया की तलाश में आठ सदस्यीय SIT गठित
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश

Katni CSP Neha Pachisia: कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की तलाश के लिए आठ सदस्यीय SIT गठित की गई है। उन पर हत्या के आरोपी को डिफॉल्ट बेल दिलाने और कथित रूप से एक करोड़ रुपये की जमीन बेहद कम कीमत में खरीदवाने के आरोप हैं।

कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 09:27 AM
कटनी
Katni CSP Neha Pachisia: पद और पावर का दुरुपयोग कर बेनामी संपत्ति खड़ा करने के गंभीर आरोपों में घिरीं कटनी की निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुठला थाने में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी निलंबित अफसर का कोई सुराग नहीं मिला है। फरार चल रहीं पच्चीसिया की सरगर्मी से तलाश के लिए पुलिस विभाग ने आठ सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अंजना तिवारी की अगुवाई में 8 सदस्यीय SIT को जांच और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी है। 

SIT टीम दे रही संभावित ठिकानों पर दबिश 

आईजी के मुताबिक, नेहा पच्चीसिया की आखिरी मोबाइल लोकेशन भोपाल स्थिति पुलिस मुख्यालय (PHQ) के आसपास दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही वे भूमिगत हैं। SIT की अलग-अलग टीमें भोपाल, जबलपुर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। यह पूरी कार्रवाई कुठला पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक पुराने मामले से जुड़ी हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि पच्चीसिया ने CSP पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया। 

चार्जशीट नहीं की अदलात में दाखिल 

उन्होंने जानबूझकर हत्या के आरोपी की चार्जशीट समय पर अदालत में दाखिल नहीं होने दी, ताकि आरोपी को कानूनन 'डिफ़ॉल्ट बेल' का फायदा मिल सके। इसके बदले में उन्होंने आरोपी के परिवार पर दबाव बनाकर उनकी कीमती जमीन बेहद कम दाम में अपने पक्ष में करवा ली।

1 करोड़ की जमीन महज 15 लाख में मामले की परतों को खोलते हुए एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल की जांच रिपोर्ट में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए:

  • मुखौटा बना सहयोगी: बाजार में जिस जमीन की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये थी, उसे सिर्फ 15 से 20 लाख रुपये में मारूफ अहमद हनफी नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड कराया गया। हनफी केवल एक मुखौटे के रूप में इस्तेमाल हुआ था।

  • फर्जी फंडिंग का खेल: सौदे से ठीक पहले मारूफ हनफी के बैंक खाते में, जिसमें महज कुछ हजार रुपये थे, क्षितिज राज बारपात्रे द्वारा अचानक लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए।

कार्रवाई को लेकर मचा हड़कंप

मामले में ठोस सबूत और गवाहों के बयानों के आधार पर कुठला थाने में पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया सहित उनके मददगारों—क्षितिज राज बारपात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 198, 199(B), 307 और 318 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल SIT की टीमें तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, और महकमे में इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें