Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी
W 𝕏 f
होम लाइफ स्टाइल सोने-हीरे से सजी विवाह पट्टू, जानिए दुनिया की सबस…
दुनिया की सबसे महंगी विवाह पट्टू साड़ी
दुनिया की सबसे महंगी विवाह पट्टू साड़ी
लाइफ स्टाइल

सोने-हीरे से सजी विवाह पट्टू, जानिए दुनिया की सबसे महंगी साड़ी की खासियत

विवाह पट्टू’ दुनिया की सबसे महंगी सिल्क साड़ियों में शामिल है। करीब आठ किलो वजनी इस साड़ी को चेन्नई की प्रसिद्ध कंपनी ‘द चेन्नई सिल्क्स’ ने तैयार किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वर्ष 2008 में यह साड़ी 39,31,627 रुपए में बेची गई थी। अपनी बारीक कारीगरी, अनोखी बुनाई और कीमती सजावट के कारण यह आज भी चर्चा में रहती है।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
23 Aug 2026, 03:59 PM
नई दिल्ली
'विवाह पट्टू' दुनिया की सबसे महंगी सिल्क साड़ियों में शामिल है। करीब आठ किलो वजनी इस साड़ी को चेन्नई की प्रसिद्ध कंपनी ‘द चेन्नई सिल्क्स’ ने तैयार किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वर्ष 2008 में यह साड़ी 39,31,627 रुपए में बेची गई थी। अपनी बारीक कारीगरी, अनोखी बुनाई और कीमती सजावट के कारण यह आज भी चर्चा में रहती है।

साड़ी पर बुनी गईं राजा रवि वर्मा की 11 पेंटिंग्स

विवाह पट्टू की सबसे बड़ी खासियत इस पर बनाई गईं प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा की 11 पेंटिंग्स हैं। इसके पल्लू पर उनकी चर्चित कलाकृति ‘गैलेक्सी ऑफ म्यूजिशियंस’ को उकेरा गया है। इन तस्वीरों को कपड़े पर प्रिंट नहीं किया गया, बल्कि अलग-अलग रंगों के रेशमी धागों से बुनाई के दौरान ही तैयार किया गया है।
 39 लाख की साड़ी 

36 कारीगरों ने 4,760 घंटे में किया तैयार

इस साड़ी को बनाने में 36 अनुभवी कारीगरों ने करीब 4,760 घंटे तक काम किया। जटिल डिजाइन तैयार करने के लिए डबल वॉर्प बुनाई तकनीक, 7,440 जैक्वार्ड हुक और लगभग 66,700 डिजाइन कार्ड का इस्तेमाल किया गया। इसी तकनीकी बारीकी के कारण साड़ी पर बनी तस्वीरें बेहद आकर्षक और जीवंत नजर आती हैं।

सोने-हीरे सहित कई कीमती रत्नों का इस्तेमाल

साड़ी को सजाने के लिए 59.7 ग्राम सोना, 3.913 कैरेट हीरे, 120 मिलीग्राम प्लैटिनम और पांच ग्राम चांदी का उपयोग किया गया। इसके अलावा रूबी, पन्ना, नीलम, कैट्स आई, टोपाज, मोती और मूंगा जैसे बहुमूल्य रत्न भी लगाए गए हैं। करीब आठ किलो वजन होने के बावजूद इसे पहनने योग्य और संतुलित तरीके से तैयार किया गया।

शादी की सालगिरह पर पत्नी को मिला अनोखा उपहार

विवाह पट्टू की पहली साड़ी वर्ष 2007 में तैयार हुई थी। इसे 5 जनवरी 2008 को बेंगलुरु के एक कारोबारी ने अपनी पत्नी को शादी की दसवीं सालगिरह पर उपहार में दिया था। अपनी कीमत के साथ ही भारतीय कला, पारंपरिक बुनाई और कारीगरों की मेहनत के कारण यह साड़ी एक बेमिसाल कलाकृति मानी जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें