Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम क्रिकेट ACC Men’s Premier Cup: आज से शुरू होगा क्रिकेट का…
ACC Men’s Premier Cup 2026 Cricket Match
ACC Men’s Premier Cup 2026 Cricket Match
क्रिकेट Featured

ACC Men’s Premier Cup: आज से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जानें पूरा शेड्यूल

ACC Men’s Premier Cup: का आगाज 30 अगस्त से ओमान और सिंगापुर के बीच मुकाबले के साथ होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट का फाइनल 12 सितंबर को कुआलालंपुर के बायूमास ओवल में खेला जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 10:23 AM
खेल डेस्क
ACC Men’s Premier Cup: एसीसी मेन्स प्रीमियर कप 2026 का आगाज रविवार, 30 अगस्त से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ओमान और सिंगापुर के बीच कुआलालंपुर के बायूमास ओवल में खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 12 सितंबर 2026 को इसी मैदान पर होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग चरण में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें

ग्रुप ए: हांगकांग, सऊदी अरब, बहरीन, नेपाल और मलेशिया
ग्रुप बी: ओमान, सिंगापुर, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मलेशिया के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें कुआलालंपुर का बायूमास ओवल और बांगी स्थित वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल शामिल हैं।

50 ओवर के प्रारूप में होगा टूर्नामेंट

एसीसी मेन्स प्रीमियर कप 2026 का आयोजन 50 ओवर के प्रारूप में किया जा रहा है। लीग चरण के मुकाबले 30 अगस्त से 8 सितंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद 10 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल होंगे।
12 सितंबर को तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मुकाबला खेला जाएगा, जबकि इसी दिन टूर्नामेंट का फाइनल भी आयोजित होगा।

2024 में यूएई ने जीता था खिताब

एसीसी मेन्स प्रीमियर कप का पिछला संस्करण 2024 में खेला गया था। उस समय प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में आयोजित हुई थी। फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात ने ओमान को 55 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। पिछले संस्करण में यूएई के अलीशान शराफू सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 278 रन बनाए थे। वहीं ओमान के अकीब इलियास ने सर्वाधिक 12 विकेट अपने नाम किए थे।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

टूर्नामेंट में कई अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे। यूएई की टीम में हरप्रीत सिंह भाटिया, अदीब उस्मानी, हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, सोहैब खान और राहुल चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं। ओमान के लिए विनायक शुक्ला, जतिंदर सिंह, करण सोनावले, शकील अहमद और जितेन रामानंदी अहम खिलाड़ी हैं। नेपाल की टीम में संदीप लामिछाने, रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी और ललित राजबंशी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। कुवैत की टीम में बिलाल ताहिर, अदनान इदरीस, मीत भावसार और रविजा संदारूवान पर नजर रहेगी। सिंगापुर के प्रमुख खिलाड़ियों में मनप्रीत सिंह, हरि कुकरेजा, हर्ष वेंकटराम और सूर्यांश गुलेचा शामिल हैं। हांगकांग की टीम में यासिर मुर्तजा, बाबर हयात, अंशुमान रथ, हसन खान और एहसान खान जैसे खिलाड़ी हैं। मलेशिया, कतर, बहरीन और सऊदी अरब की टीमों के कुछ खिलाड़ियों की घोषणा बाद में की जानी है।

ACC Men’s Premier Cup 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच 1: ओमान बनाम सिंगापुर — बायूमास ओवल, कुआलालंपुर
मैच 2: हांगकांग बनाम सऊदी अरब — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल, बांगी
31 अगस्त, सोमवार
मैच 3: कतर बनाम संयुक्त अरब अमीरात — बायूमास ओवल
मैच 4: बहरीन बनाम नेपाल — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
1 सितंबर, मंगलवार
मैच 5: मलेशिया बनाम सऊदी अरब — बायूमास ओवल
मैच 6: कुवैत बनाम सिंगापुर — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
2 सितंबर, बुधवार
मैच 7: बहरीन बनाम हांगकांग — बायूमास ओवल
मैच 8: कतर बनाम ओमान — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
3 सितंबर, गुरुवार
मैच 9: कुवैत बनाम संयुक्त अरब अमीरात — बायूमास ओवल
मैच 10: मलेशिया बनाम नेपाल — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
4 सितंबर, शुक्रवार
मैच 11: कतर बनाम सिंगापुर — बायूमास ओवल
मैच 12: सऊदी अरब बनाम बहरीन — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
5 सितंबर, शनिवार
मैच 13: ओमान बनाम कुवैत — बायूमास ओवल
मैच 14: हांगकांग बनाम मलेशिया — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
6 सितंबर, रविवार
मैच 15: नेपाल बनाम सऊदी अरब — बायूमास ओवल
मैच 16: संयुक्त अरब अमीरात बनाम सिंगापुर — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
7 सितंबर, सोमवार
मैच 17: मलेशिया बनाम बहरीन — बायूमास ओवल
मैच 18: कुवैत बनाम कतर — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
8 सितंबर, मंगलवार
मैच 19: नेपाल बनाम हांगकांग — बायूमास ओवल
मैच 20: संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल

सेमीफाइनल और फाइनल

10 सितंबर, गुरुवार
सेमीफाइनल 1: ग्रुप ए की नंबर-1 टीम बनाम ग्रुप बी की नंबर-2 टीम — बायूमास ओवल
सेमीफाइनल 2: ग्रुप बी की नंबर-1 टीम बनाम ग्रुप ए की नंबर-2 टीम — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
12 सितंबर, शनिवार
तीसरे स्थान का प्लेऑफ: दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच — वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल
फाइनल: दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें — बायूमास ओवल, कुआलालंपुर
इस तरह करीब दो सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया की 10 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। पिछले संस्करण के विजेता यूएई के अलावा ओमान, नेपाल और हांगकांग जैसी टीमें भी इस बार मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश करेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें