Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Women’s Asia Cup: आज थाईलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिय…
Womens Asia Cup 2026 (Image source: AI Genrated)
Womens Asia Cup 2026 (Image source: AI Genrated)
क्रिकेट Featured

Women’s Asia Cup: आज थाईलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर की नजर जीत से आगाज पर

Women’s Asia Cup: में टीम इंडिया आज थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट में अब तक थाईलैंड और श्रीलंका जीत दर्ज कर चुके हैं। भारत की नजर जीत के साथ शुरुआत करने और खिताब अपने नाम करने पर है।

य
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 11:41 AM · अपडेट: 15 Oct 2026, 04:55 PM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Women’s Asia Cup: का रोमांच शुरू हो चुका है। यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले हुए हैं और थाईलैंड व श्रीलंका ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। अब सबकी नजरें भारतीय महिला टीम पर हैं, जो आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में थाईलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं, टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी।

श्रीलंका ने यूएई को 9 विकेट से हराया

टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की पूरी टीम 19.5 ओवर में 79 रन पर सिमट गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने महज 7.5 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। गेंदों के लिहाज से यह श्रीलंका महिला टीम की टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत रही।

थाईलैंड ने हॉन्ग-कॉन्ग को दी मात

ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में थाईलैंड ने हॉन्ग-कॉन्ग को 6 रन से हराया था। थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉन्ग-कॉन्ग की टीम 114 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ थाईलैंड ने ग्रुप-ए की अंक तालिका में दो अंक हासिल कर लिए हैं। उसका नेट रन रेट +0.300 है।

8 टीमों के बीच हो रहा मुकाबला

विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें संस्करण में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दोनों शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
ग्रुप-ए: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग
ग्रुप-बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया
सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को दुबई में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल भी दुबई में 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

भारत के सामने पिछली हार का बदला लेने का मौका

विमेंस एशिया कप के पिछले संस्करण में श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था। घरेलू मैदान पर खेले गए फाइनल में श्रीलंका ने 7 बार की चैंपियन भारतीय टीम को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
ऐसे में टीम इंडिया इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम आज थाईलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

टीम

मैच

जीत

हार

नो रिजल्ट

नेट रन रेट

पॉइंट्स

 

थाइलैंड

1

1

0

0

0.300

2

भारत

0

0

0

0

0

0

पाकिस्तान

0

0

0

0

0

0

हॉन्ग-कॉन्ग

1

0

1

0

-0.300

0

ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

टीम

मैच

जीत

हार

नो रिजल्ट

नेट रन रेट

पॉइंट्स

 

श्रीलंका

1

1

0

0

+6.263

2

बांग्लादेश

0

0

0

0

0

0

इंडोनेशिया

0

0

0

0

0

0

यूएई

1

0

1

0

-6.263

0

आज भारत का मुकाबला थाईलैंड से

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम आज थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत कर अंक तालिका में अपना खाता खोलना चाहेगी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें