मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था। हत्या के मामले में आरोपी पर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पानी से भरे प्लॉट में मिला था महिला का शव पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, मुजगहन पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान महिला की बाईं आंख के ऊपर चोट और शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान मिले। मृतका की पहचान बोरियाकला निवासी महिला के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि
चिकित्सक ने बताया कि महिला की मौत पानी में डूबने से दम घुटने के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी महिला से मारपीट कर आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 की रात सेजबहार निवासी एक महिला अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बेकरी दुकान के पास पीछे से आए युवक ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
CCTV जांच में मिला सुराग
आठ से ज्यादा पुलिस टीमों ने शुरू की आरोपी की तलाश दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने घटनास्थलों की जांच के साथ आसपास के लोगों, मृतिका के परिजनों और संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनास्थलों और संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने पुराने अपराधियों और जेल से बाहर आए संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी।
पूछताछ में खुली आरोपी की करतूत
पुलिस ने देवेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। 21 जुलाई की घटना में भी उसने महिला का पीछा किया और उसे पकड़कर घटनास्थल के पास ले गया। आरोप है कि वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।पुराने अपराधों का रिकॉर्ड सामने आया
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29 वर्ष), निवासी सेजबहार आमहापारा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराधों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना मुजगहन में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज था।