Monday, 17 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस अग्निकांड : तड़के 4:30 बजे होटल में आग का खौफनाक तांडव, 5 श्रद्धालुओं की मौत, जान बचाने के लिए चीखते रहे लोग लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भारी भगदड़, 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत मंडराया गजराज का खौफ : 164 हाथियों ने डाला डेरा, रात होते ही बस्तियों में मच रहा उत्पात पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस अग्निकांड : तड़के 4:30 बजे होटल में आग का खौफनाक तांडव, 5 श्रद्धालुओं की मौत, जान बचाने के लिए चीखते रहे लोग लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भारी भगदड़, 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत मंडराया गजराज का खौफ : 164 हाथियों ने डाला डेरा, रात होते ही बस्तियों में मच रहा उत्पात
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में बैंक खाते से लाखों की ठगी, फर्जी फॉर्म…
— विज्ञापन —
रायपुर में बैंक खाते से लाखो की ठगी
रायपुर में बैंक खाते से लाखो की ठगी
रायपुर

रायपुर में बैंक खाते से लाखों की ठगी, फर्जी फॉर्म से बदला मोबाइल नंबर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंकिंग फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में एक ग्राहक के खाते से करीब 14 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों की भूमिका पर संदेह पाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अगर अन्य लोगों की गतिविधियां सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Aug 2026, 01:30 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंकिंग फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में एक ग्राहक के खाते से करीब 14 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों की भूमिका पर संदेह पाई गई है। 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राहक सुषमा कुमार के बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर को उनकी जानकारी और अनुमति के बिना बदल दिया गया था। 

मोबाइल नंबर में बदलाव का आरोप 

आरोप है कि बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह ने 17 जुलाई को फर्जी कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म के जरिए मोबाइल नंबर में बदलाव किया। इसके बाद खाते से जुड़ी डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं तक अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली गई। मोबाइल नंबर बदलने के बाद बैंक मोबाइल ऐप के माध्यम से ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद कर दिया गया। इसमें जमा 14 लाख 40 हजार रुपए से अधिक की राशि ग्राहक के बचत खाते में ट्रांसफर हो गई। इसके बाद खाते में मौजूद अन्य रकम को मिलाकर कुल 14 लाख 97 हजार रुपए से ज्यादा की राशि दूसरे खाते में भेज दी गई। 

रकम इंडियन सेल्स के खाते में ट्रांसफर की गई

जांच में सामने आया है कि यह रकम रायपुर के गुढ़ियारी स्थित इंडियन सेल्स के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इस खाते का संचालन प्रोपराइटर योगेश येडे द्वारा किया जाता है। आरोप है कि चेक और एटीएम के माध्यम से पूरी रकम निकाल ली गई। पीड़ित ग्राहक को इस धोखाधड़ी की जानकारी 7 अगस्त को हुई, जब वह बैंक शाखा पहुंचीं। खाते में हुई गड़बड़ी का पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू की। जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद शाखा प्रमुख रितेन्द्र रामटेके ने गंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने उप प्रबंधक कुलदीप सिंह और इंडियन सेल्स के प्रोपराइटर योगेश येडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बैंक के दस्तावेजों, चेक रिकॉर्ड, एटीएम ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अगर अन्य लोगों की गतिविधियां सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें