Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्…
Crypto trading fraud, doctor loses ₹25.66 lakh (Image Source: AI Photo)
Crypto trading fraud, doctor loses ₹25.66 lakh (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी

Raipur Crypto Fraud: रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी और USDT ट्रेडिंग के जरिए कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक डॉक्टर से 25.66 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग मुनाफा दिखाकर डॉक्टर का भरोसा जीता और अलग-अलग बैंक खातों व UPI के जरिए रकम ट्रांसफर कराई। निकासी के समय RBI के नाम से फर्जी पत्र भेजकर वेरिफिकेशन फीस मांगी गई। शिकायत के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 02:23 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Crypto Fraud: छत्तीसगढ़ की राजधानी में क्रिप्टो करेंसी और USDT ट्रेडिंग के जरिए कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक डॉक्टर से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना पुलिस ने समता कॉलोनी निवासी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर रेशमी गुप्ता और सुरेश चौहान नाम के दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक से हुई थी पहचान, ऐसे जाल में उलझाया 

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, अगस्त 2026 में पीड़िता डॉ. राकेश मिश्रा की फेसबुक पर रेशमी गुप्ता नाम की एक युवती से बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान युवती ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया। जब डॉक्टर उसकी बातों में आ गए, तो युवती ने उनकी बात अपने सीनियर सुरेश चौहान से कराई। सुरेश ने डॉक्टर को 'सिनचेन' (Sinchain) नाम के एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर कराया। शुरुआत में झांसा देने के लिए फर्जी ट्रेडिंग के जरिए छोटा-मोटा फायदा दिखाया गया। इसके अलावा 'बाइनेंस' (Binance) ऐप पर भी खाता खुलवाकर कुछ राशि लाभ के तौर पर दिखाई गई, जिससे डॉक्टर को लगा कि स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित और सही है।

कई किश्तों में ऐंठ लिए 25.66 लाख रुपये 

शुरुआती फायदा देखकर डॉक्टर का भरोसा पक्का हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों और UPI आईडी के जरिए किश्तों में कुल 25,66,900 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। स्क्रीन पर मुनाफा बढ़ता देख डॉक्टर लगातार और पैसे लगाते चले गए।

22 सितंबर को रोकी निकासी, RBI के नाम से भेजा फर्जी पत्र 

मामले का खुलासा तब हुआ जब 22 सितंबर को डॉक्टर मिश्रा ने अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की। आरोपियों ने पैसों की निकासी रोक दी और दावा किया कि RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) के नियमानुसार 'वेरिफिकेशन चैनल फीस' जमा करने के बाद ही रकम जारी होगी। डॉक्टर को शक हुआ तो उन्होंने RBI के नियमों का पत्र मांगा। आरोपियों ने जो लेटर भेजा, उसकी जांच कराने पर वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद डॉक्टर को समझ आ गया कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं।

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस 

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित डॉक्टर ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आजाद चौक थाने में मामले की लिखित रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (IPC/BNS की संबंधित धाराओं) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खातों, UPI आईडी और मोबाइल नंबरों की डिटेल्स खंगाल रही है।
सावधानी ही बचाव है: सोशल मीडिया या किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर क्रिप्टो करेंसी या ट्रेडिंग ऐप्स में सीधे पैसे न ट्रांसफर करें। बिना वेरिफाइड प्लेटफॉर्म के भारी मुनाफे का लालच हमेशा किसी बड़े साइबर फ्रॉड का जरिया हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें