Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना
W 𝕏 f
होम › रायपुर › घर पहुंचने से पहले फरार हुआ रेपिडो चालक, महिला के…
रेपिडो चालक महिला का बैग लेकर फरार
रेपिडो चालक महिला का बैग लेकर फरार
रायपुर

घर पहुंचने से पहले फरार हुआ रेपिडो चालक, महिला के बैग में थे दो मोबाइल और हजारों का सामान

रायपुर में रेपिडो से घर लौट रही महिला का बैग चालक लेकर फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन समेत करीब 40 हजार रुपए का सामान था। पुरानी बस्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 06:35 PM · अपडेट: 07 Nov 2026, 09:12 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में रेपिडो बाइक से सफर कर रही एक महिला का बैग चालक लेकर फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन समेत करीब 40 हजार रुपए का सामान बताया गया है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, भीमनगर के श्रीजन विला में रहने वाली सत्य सरोज ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि रविवार शाम करीब 4:15 बजे उन्होंने सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से घर जाने के लिए रेपिडो बाइक बुक की थी। कुछ देर बाद नीली स्कूटी पर एक चालक पहुंचा। उसने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था। 

बैग भारी होने पर चालक के पैरों के पास रखा सामान

महिला पहले शास्त्री चौक और फिर आमापारा चौक पहुंचीं। यहां उन्होंने फल खरीदे और उन्हें एक बैग में रख लिया। बैग भारी होने के कारण उन्होंने उसे स्कूटी पर चालक के पैरों के पास रख दिया। इसी बैग में उनके दो मोबाइल फोन भी रखे थे। इसके बाद चालक महिला को वंदना ऑटो होते हुए भीमनगर लेकर पहुंचा। घर के पास महिला जैसे ही स्कूटी से उतरकर अपना सामान लेने लगीं, चालक बिना किराया लिए ही वहां से तेजी से निकल गया। महिला ने आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका।

बैग में दो मोबाइल मिले

घटना के बाद महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने बेटे को जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, बैग में ओप्पो रेनो 16सी मोबाइल और रेडमी 13सी फोन रखा था। दोनों मोबाइल की बताई गई कीमत क्रमश: 30 हजार और 10 हजार रुपए है। महिला की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब चालक की पहचान और उसके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें