Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा…
फर्जी नेशनल परमिट मामले में आरोपी गिरफ्तार
फर्जी नेशनल परमिट मामले में आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक

महासमुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 के फर्जी नेशनल परमिट मामले में पुलिस ने पांच साल से फरार वाहन मालिक सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर हुई कार्रवाई में आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया, जबकि मामले का दूसरा आरोपी चालक अब भी फरार है।

प्रकाशित: 26 Jul 2026, 08:01 AM · अपडेट: 29 Jul 2026, 01:24 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकार को चूना लगाने के 5 साल पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वाहन मालिक को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी वीर सावरकर नगर (रायपुर) का निवासी सतनाम सिंह बताया जा रहा है। यह मामला 22 अगस्त 2020 का है। खम्हारपाली परिवहन चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी राजेन्द्र कुमार बर्मन ने रायपुर से ओडिशा की ओर जा रहे ट्रेलर (क्रमांक CG 04 JD 1539) को जांच के लिए रोका था। जब चालक से वाहन का नेशनल परमिट मांगा गया, तो पहली नज़र में ही दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हुए। 

निजी स्वार्थ के लिए बनाया फर्जी दस्तावेज 

विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करने पर खुलासा हुआ कि प्रस्तुत किया गया नेशनल परमिट छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा जारी ही नहीं किया गया था। निजी स्वार्थ और आर्थिक लाभ के लिए फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सरकार को धोखा दिया जा रहा था। चेकपोस्ट अधिकारी की शिकायत पर थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 66/2020 दर्ज किया गया। 

वाहन को छोड़कर फरार 

आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रेलर चालक सोनू सिंह गिल उर्फ सोहन सिंह (निवासी अमृतसर, पंजाब) वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं, केस दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वाहन मालिक सतनाम सिंह भी भूमिगत हो गया। पुलिस पिछले 5-6 वर्षों से लगातार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

लोकेशन पता चलते ही आरोपी को किया गिरफ्तार 

हाल ही में जब पुलिस की स्पेशल टीम ने मामले के तकनीकी डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले, तो आरोपी वाहन मालिक सतनाम सिंह (35 वर्ष) की लोकेशन ट्रैक हो गई। लोकेशन का पता चलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिंघोड़ा लाकर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई और मेमोरंडम कथन दर्ज किया गया, तो उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान पंजाब निवासी सोनू सिंह गिल उसकी गाड़ी चला रहा था। 

न्यायालय में किया गया पेश 

22 अगस्त 2020 को जब ट्रेलर रायपुर से माल लेकर ओडिशा जा रहा था, तब चेकपोस्ट पर फर्जी परमिट पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी वाहन मालिक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले के दूसरे आरोपी चालक की तलाश अभी जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें