Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गि…
बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
बलौदाबाज़ार

कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सुहेला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक बाइक से 235 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 05:15 PM
बलौदाबाजार

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुहेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथबंद की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

रोशनी ढाबा के पास पकड़ी गई बाइक

पुलिस टीम ने ग्राम सुहेला स्थित रोशनी ढाबा मेन रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 W 6129) को रोका। तलाशी लेने पर एक सफेद थैले में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 235 पाव शराब जब्त की, जिसमें

  • 96 पाव शोले मसाला देशी मदिरा
  • 139 पाव सुप्रिमो डीलक्स व्हिस्की शामिल है।

जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 26,280 रुपये आंकी गई है। साथ ही शराब परिवहन में उपयोग की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • राहुल भारती (21 वर्ष), निवासी ग्राम सिनोधा, थाना हथबंद
  • दीपक बंजारे (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिनोधा, थाना हथबंद

दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें