छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से गांजे के 32 पैकेट बरामद किए हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 27 लाख 57 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के रीवा जा रहे थे। वे ट्रेन के जरिए गांजे की सप्लाई करने की तैयारी में थे। इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा। जांच करने पर उनके बैग से गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे किसे पहुंचाने वाले थे। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ओडिशा और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी
निगरानी अभियान के दौरान मिली सफलता
रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जीआरपी की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के जरिए होने वाली नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।