Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद मौत का स्टोर : बलौदाबाजार के एक गांव में 8 संदिग्ध मौतें, गुड़ी की बैठकी से खुला शराब और साजिश का खौफनाक राज! कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद मौत का स्टोर : बलौदाबाजार के एक गांव में 8 संदिग्ध मौतें, गुड़ी की बैठकी से खुला शराब और साजिश का खौफनाक राज! कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा
W 𝕏 f
होम सक्ती कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़…
रिश्वत लेते जनपद CEO समेत तीन गिरफ्तार
रिश्वत लेते जनपद CEO समेत तीन गिरफ्तार
🔴 BREAKING सक्ती

कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की गई थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 04:08 PM
सक्ती

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

ग्राम लिमतरा निवासी अरुण कुमार भारद्वाज ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी मां ग्राम पंचायत लिमतरा की सरपंच हैं और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत में निर्मला घाट, नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे।

फंड रिलीज के बदले रिश्वत की मांग

योजना के तहत पहले ही 8 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था, जबकि शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी होना बाकी था। शिकायत के अनुसार, जब अरुण कुमार भारद्वाज ने बाकी राशि जारी कराने के लिए जनपद CEO निखिल कश्यप और बाबू अविनाश ठाकुर से संपर्क किया, तो उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई। जांच के दौरान ACB को यह भी पता चला कि आरोपी अविनाश ठाकुर ने अपने कार्यालय के चपरासी लच्छन भानु के माध्यम से पहले ही 1 लाख रुपये की पहली किस्त ले ली थी। इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में बाकी 1 लाख रुपये की मांग जारी थी।

ACB का ट्रैप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर सोमवार को कार्रवाई की और रिश्वत लेते समय तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जनपद पंचायत CEO निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर और चपरासी लच्छन भानु शामिल हैं।

ACB अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस भ्रष्टाचार में और लोग भी शामिल हैं या नहीं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें