Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत …
पंचायत सचिव निलंबित
पंचायत सचिव निलंबित
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड

बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल को जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के बदले 200 रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वायरल ऑडियो की जांच में शिकायत सही मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jul 2026, 10:55 AM
बलरामपुर
जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के एवज में  200 रुपए की मांग करने के आरोप में बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पंचायत सचिव ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने के बदले 200 रुपए मांगते हुए सुनाई दे रहे थे। ऑडियो सामने आने के बाद शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत स्तर पर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। 

जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही मिली

जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में शिकायत को प्रथम दृष्टया सही माना। रिपोर्ट के अनुसार पंचायत सचिव का आचरण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियमों के विपरीत पाया गया, जिसे कदाचार की श्रेणी में रखा गया है। इसके बाद संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। हालांकि, सचिव द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण से सक्षम अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आशुतोष चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमों के तहत विष्णुपद मण्डल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। 

निलंबन के दौरान रहेगा बलरामपुर मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। विभागीय जांच की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें