Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख…
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई
दुर्ग

एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली बुलेट पर कार्रवाई की। पुलिस ने युवक का 5 हजार रुपए का चालान काटकर मौके पर ही अवैध साइलेंसर हटवाया और मानक साइलेंसर लगवाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 09:10 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:04 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले युवक पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए का चालान काटा। साथ ही मौके पर ही अवैध साइलेंसर हटवाकर बाइक में मानक साइलेंसर लगवाया गया। 
जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस शहर में ऐसे वाहनों की जांच कर रही है, जिनमें नियमों के विपरीत बदलाव किए गए हैं। इसी दौरान पुलिस टीम ने बुलेट क्रमांक CG07/BD-8498 को रोककर जांच की। जांच में बाइक में कंपनी के निर्धारित साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया।

स्टार्ट करते ही निकली तेज आवाज और चिंगारी

पुलिसकर्मियों ने जब बाइक को चालू कराकर देखा तो साइलेंसर से काफी तेज आवाज निकल रही थी। इतना ही नहीं, जांच के दौरान साइलेंसर से चिंगारी भी निकलती दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक, इस तरह के बदलाव से सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है और आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(AG) के तहत कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

तेज आवाज वाले वाहनों पर आगे भी होगी कार्रवाई

इसके बाद मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर बाइक को निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया और चालक को आगे जाने की अनुमति दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कई वाहन चालक बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक तेज आवाज से सड़क हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है। पुलिस ने साफ किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें