Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद कार्रवाई : अवैध शराब का खेल उजागर, 2 वाहन समेत 7.…
अवैध शराब सामग्री जब्त
अवैध शराब सामग्री जब्त
महासमुंद

कार्रवाई : अवैध शराब का खेल उजागर, 2 वाहन समेत 7.40 लाख की सामग्री बरामद

महासमुंद जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोमाखान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 01:07 PM · अपडेट: 24 Jul 2026, 12:07 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोमाखान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मेघा साहू के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाले सामान को जब्त किया है। जब्त सामग्री में 2 वाहन, 1 गैस सिलेंडर, शराब मापक यंत्र, प्लास्टिक ड्रम सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 40 हजार 500 रुपए है।

महुआ शराब बनाने के उपकरण 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से शराब बनाने और उसे खपाने का काम कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब के साथ शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के लिए रखे गए ड्रम, मापक उपकरण और अन्य सामान को भी अपने कब्जे में लिया है। 

आरोपियों द्वारा वाहनों का इस्तेमाल 

अवैध शराब के परिवहन और सप्लाई के लिए आरोपियों द्वारा वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब का निर्माण कहां-कहां करते थे और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान6 आरोपियों गिरफ्तार 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कारोबार को रोकने के लिए थाना स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें