Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम कबीरधाम कार्रवाई : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर छापा, 10 जु…
पुलिस ने 10 जुआरी गिरफ्तार किए, नगद और ताश जब्त
पुलिस ने 10 जुआरी गिरफ्तार किए, नगद और ताश जब्त
कबीरधाम

कार्रवाई : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार  

कबीरधाम जिले के ग्राम खैरबनाखुर्द में पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर थाना बोड़ला एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से ₹21,260 नगद, 52 पत्ती ताश और मोबाइल फोन सहित कुल सामग्री जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 04:09 PM
कबीरधाम

कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं  अमित पटेल के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। थाना बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबनाखुर्द में जुआ खेले जाने की पुख्ता सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त हुई।

नगदी, मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री और अन्य सामान जब्त किया, जिसमें—

  • 21,260 रुपये नगद
  • 07 एंड्रायड मोबाइल फोन
  • 01 कीपैड मोबाइल फोन
  • 52 पत्ती ताश की गड्डी

जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 92,260 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई दर्ज की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। मामले की आगे जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी  उमाशंकर राठौर, थाना बोड़ला प्रभारी रूपक शर्मा सहित साइबर एवं बोड़ला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित और सफल कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक की सख्त 

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिले में लगातार सख्ती

कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं  अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अपराधों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बनाई गई संयुक्त टीम

थाना बोड़ला क्षेत्र के ग्राम खैरबनाखुर्द में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी बोड़ला  अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें