Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम बिलासपुर कबाड़ और अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, जल्द होगी का…
लोरमी में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम
लोरमी में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम
बिलासपुर

कबाड़ और अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, जल्द होगी कार्रवाई

कुंदरापारा वार्ड क्रमांक 12 में अवैध कबाड़ भंडारण और अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और कबाड़ हटाने के निर्देश दिए। वहीं, कोतरी नाला किनारे बनी गौशाला को लेकर गौवंशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालक को कुछ दिनों की मोहलत दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 02:38 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 11:12 PM
लोरमी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कुंदरापारा के वार्ड क्रमांक 12 में कोतरी नाला और महामाया मंदिर के आसपास किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अवैध रूप से जमा किए गए कबाड़ को हटाने के लिए संबंधित लोगों को तत्काल निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, कुंदरापारा वार्ड के रहवासियों ने दो दिन पहले ही महामाया मंदिर के पास चल रहे अवैध कबाड़ी कारोबार और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

एसडीएम से की थी शिकायत

स्थानीय लोगों का आरोप था कि मंदिर के समीप बड़ी मात्रा में कबाड़ का भंडारण किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कोतरी नाला के किनारे और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर गौशाला निर्माण किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि सार्वजनिक स्थानों और नाले की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई और आवागमन व्यवस्था बेहतर हो सके। 

सीएमओ ने किया मौके का निरीक्षण

खबर के असर के बाद एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान तहसीलदार चंद्रकांत राही और नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा सहित राजस्व और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महामाया मंदिर के समीप पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां संचालित अवैध कबाड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

अपनाया संवेदनशील रुख

प्रशासन ने अवैध रूप से रखे गए कबाड़ को जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करते हुए इसे हटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। वहीं, कोतरी नाला के पास अतिक्रमण कर बनाए गए गौशाला मामले में प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई है। अधिकारियों ने गौवंश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई के बजाय गौशाला संचालक को कुछ दिनों की मोहलत दी है।

स्थानीय लोगों में राहत

अधिकारियों का कहना है कि गौवंशों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निर्धारित समय पूरा होने के बाद वहां से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत का माहौल है। रहवासियों ने उम्मीद जताई है कि अब मंदिर क्षेत्र और नाले के आसपास की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त होगी, जिससे क्षेत्र की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि शहर में सरकारी जमीनों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें