Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ महासमुंद में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, 1 किमी…
Ai
Ai
छत्तीसगढ़ Featured

महासमुंद में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, 1 किमी क्षेत्र संक्रमित घोषित

महासमुंद के ग्राम छिलपावन में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने 1 किमी क्षेत्र को इनफेक्टेड और 1 से 10 किमी क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया है। 10 किमी दायरे में सूअरों की आवाजाही व बिक्री पर रोक लगाई गई है। संक्रमित सूअरों की कलिंग और सैनिटाइजेशन के साथ प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
19 Aug 2026, 07:09 PM
महासमुंद

महासमुंद जिले के ग्राम छिलपावन (झलप) में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल की जांच रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने 18 अगस्त को आदेश जारी कर प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे को इनफेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूअरों में तेजी से फैलने वाला विषाणुजनित रोग है, लेकिन यह सूअरों से मनुष्यों में नहीं फैलता।

10 किमी क्षेत्र में आवाजाही पर रोक

संक्रमण को दूसरे क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए इनफेक्टेड जोन से 10 किलोमीटर के दायरे में जीवित सूअरों और उनके उत्पादों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सूअर काटने और सूकर उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार, पुलिस और परिवहन विभाग को प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

PPE किट पहनकर RRT करेगी कलिंग

संक्रमण की रोकथाम के लिए पीपीई किट से लैस रेपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) गठित की गई है। टीम संक्रमित क्षेत्र में सूअरों की कलिंग, निगरानी और सैनिटाइजेशन का काम करेगी। मृत और कलिंग किए गए सूअरों के साथ उनके आहार का भी सुरक्षित तरीके से निपटारा किया जाएगा। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में डिसइंफेक्शन की कार्रवाई होगी।

पशुपालकों को मिलेगा मुआवजा

प्रशासन ने प्रभावित पशुपालकों के लिए मुआवजे का भी प्रावधान किया है। जिन पशुपालकों के सूअरों की कलिंग की जाएगी या सूकर आहार नष्ट किया जाएगा, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 28 मई 2020 को निर्धारित दरों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाओं को कलिंग, डिस्पोजल, सर्विलांस और मुआवजे की कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट राज्य शासन और भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का फोकस फिलहाल संक्रमण को प्रभावित क्षेत्र तक सीमित रखने और आसपास के इलाकों में इसकी निगरानी बढ़ाने पर है।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें