Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान
W 𝕏 f
होम › कोरबा › मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जा…
टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कोरबा

मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड

कटघोरा थाने की पुलिस टीम पर शिकायतकर्ता के खर्चे पर दिल्ली की फ्लाइट से यात्रा करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता गौरव मोदी के खर्चे पर हवाई टिकट बुक कराए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बिलासपुर रेंज आईजी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 03:35 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 09:13 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। थानों में शिकायतकर्ताओं से पुलिस के 'खर्चे-पानी' की बातें तो आम हैं, लेकिन कटघोरा थाने की पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रार्थी से ही अपनी फ्लाइट की टिकटें बुक करवा लीं। वह भी एक-दो नहीं, बल्कि टीआई (थाना प्रभारी) समेत पूरे 8 पुलिसकर्मियों की! मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आते ही बिलासपुर रेंज के आईजी ने पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, कटघोरा पुलिस 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही थी। 

शिकायतकर्ता के खर्चे पर फ्लाइट 

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को दिल्ली जाना था। अमूमन ऐसी जांच के लिए पुलिस टीम सड़क या ट्रेन मार्ग का इस्तेमाल करती है, लेकिन इस मामले में कटघोरा पुलिस ने नियम-कायदों को ताक पर रखते हुए शिकायतकर्ता गौरव मोदी के खर्चे पर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली। हैरानी की बात यह है कि इस 'वीआईपी यात्रा' की भनक आला अधिकारियों को भी नहीं लगने दी गई।

निलंबित हुए ये पुलिसकर्मी को किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • निरीक्षक मोती पटेल (थाना प्रभारी, कटघोरा)

  • उप निरीक्षक राम पाण्डेय

  • प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, गोपाल यादव और राजेश कंवर

  • आरक्षक प्रदीप राठौर, सुशील यादव और प्रशांत सिंह

तथ्यों के आधार पर होगा एक्शन

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभाग के नियमों के उल्लंघन के इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा। यह पूरा विवाद 'कृष्णा ऑटो राइडर्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'जेडसीबी' (ZCB) इंडिया के बीच डीलरशिप से जुड़ा हुआ है। कृष्णा ऑटो राइडर्स का आरोप है कि डीलरशिप अचानक खत्म किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। 

विवाद सिर्फ थाने तक नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा

कंपनी के मुताबिक, उन्होंने इस कारोबार में करीब 50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया था। इसी विवाद को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कटघोरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। यह डीलरशिप विवाद सिर्फ थाने तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है। 

हाईकोर्ट ने नहीं दी अंतिम राय

हाल ही में, 12 मई 2026 को हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस परमोद कोहली को एकमात्र मध्यस्थ (आर्बिट्रेटर) नियुक्त किया था। इस कानूनी लड़ाई में मुख्य रूप से डीलरशिप के गैर-विस्तार और कथित एक्सटेंशन एग्रीमेंट की वैधता जैसे पेंच फंसे हुए हैं। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि उसने अभी तक किसी भी पक्ष के दावों के गुण-दोष पर अपनी कोई अंतिम राय नहीं दी है। 

खाकी की कार्यशैली पर सवाल 

थाना प्रभारी समेत पूरी टीम के निलंबन से पुलिस महकमे में सन्नाटा खिंच गया है। एक तरफ जहाँ 55 करोड़ की ठगी का मामला खुद में काफी पेचीदा है, वहीं पुलिस टीम की इस 'फ्री की हवाई यात्रा' ने खाकी की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें एसपी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें