Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर ड…
Road construction work affected by prices (Image Source: social media)
Road construction work affected by prices (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स

Chhattisgarh Road Construction: छत्तीसगढ़ में डामर की कीमत छह महीनों में 50 हजार से बढ़कर 96,500 रुपये प्रति टन पहुंच गई है। इससे करीब 2,000 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित हुए हैं। कई परियोजनाओं की रफ्तार थम गई है और ठेकेदारों ने सरकार से रेट रिवीजन की मांग की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 09:24 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Road Construction: छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछाने और मरम्मत करने की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया है। राज्य भर में जारी डामरीकरण के काम या तो पूरी तरह ठप पड़ गए हैं या फिर उनकी गति बेहद धीमी हो चुकी है। इस पूरे संकट की वजह बनी है डामर की बेतहाशा बढ़ती कीमतें। महज छह महीनों के भीतर डामर के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं, जिससे पीडब्ल्यूडी (PWD) और निर्माण एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

छह महीने में 50 हजार से 96.5 हजार पहुंचा डामर 

जानकारों के मुताबिक, छह महीने पहले जिस डामर की कीमत 50 हजार रुपये प्रति टन थी, वह आज उछलकर 96,500 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है। कच्चे माल के इतने महंगे होने से सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के लिए काम जारी रखना आसान नहीं रह गया है। ठेकेदारों का कहना है कि लागत दोगुनी होने की वजह से राज्यभर में सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण से जुड़े करीब 2,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। स्थिति यह है कि डामरीकरण के लगभग 90 फीसदी कामों पर असर पड़ा है—कई जगह एजेंसियां नए टेंडर लेने से हिचक रही हैं, तो कई जगह आधा-अधूरा काम छोड़कर काम बंद कर दिया गया है।

पीक सीजन में संकट, कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने मांगी राहत 

हाल ही में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पीडब्ल्यूडी सचिव, ईएनसी और ठेकेदार संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में ठेकेदारों ने अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण का यह 'पीक सीजन' है, लेकिन इस समय डामर की किल्लत और बढ़ी हुई दरें सबसे बड़ी रुकावट बन गई हैं। छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने सरकार से दर संशोधन (Rate Revision) की गुहार लगाई है। एसोसिएशन का साफ कहना है कि पुराने अनुबंधों में जो दरें तय हुई थीं, उस बजट में वर्तमान मार्केट प्राइस पर काम करना सीधे तौर पर भारी नुकसान का सौदा है।

राजधानी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कें बदहाल 

डामर की कीमतों में आई इस तेजी का खामियाजा सीधे जनता को भुगतना पड़ रहा है:

  • राजधानी रायपुर का एक्सप्रेस-वे: स्टेशन से सद्दाणी दरबार तक 17 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले रिनुअल का टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन बढ़ी दरों के कारण ठेका एजेंसी अनुबंध (Agreement) साइन नहीं कर रही है।

  • महासमुंद से तुमगांव मार्ग: 9 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण में से एजेंसी ने 5 किमी का डामरीकरण तो कर दिया, लेकिन इसके बाद बढ़ी लागत का हवाला देकर काम बीच में ही छोड़कर चली गई। बाकी 4 किमी हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है।

  • भैंसा भंडार से तेलसी सड़क: रायपुर जिले की इस 30 किमी लंबी सड़क के लिए पीडब्ल्यूडी ने एजेंसी तय कर दी थी, लेकिन लागत बढ़ने के कारण काम शुरू ही नहीं हो सका। नतीजतन, ऊबड़-खाबड़ राहों से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जब तक सरकार की तरफ से रेट रिवीजन या डामर की उपलब्धता को लेकर कोई ठोस रास्ता नहीं निकलता, तब तक प्रदेश में सड़कों की स्थिति सुधरने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें