Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आर…
Viral video of a teacher tied to a tree (Image Source: social media)
Viral video of a teacher tied to a tree (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में

Guest Teacher: मध्य प्रदेश के ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है, वहीं मारपीट करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 11:35 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रतलाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Guest Teacher: जिले के ताल थाना क्षेत्र से कानून हाथ में लेने और तालिबानी सजा देने की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। पिपल्या तुखार गांव के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसे पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से पीट दिया। घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक पेड़ से बंधा हुआ है और रो-रोकर ग्रामीणों के आगे छोड़ने की गुहार लगा रहा है। लेकिन उग्र भीड़ उस पर थप्पड़ और रस्सियां बरसाती रही।

क्या है पूरा मामला? 

ग्रामीणों के दावों के मुताबिक, 21 वर्षीय अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव (मूल निवासी शेरपुर, मुरैना) ने स्कूल समय के दौरान नाबालिग छात्रा को किसी बहाने से बुलाया और पास की एक झोपड़ी में ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ गलत हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और शिक्षक को दबोच लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। मामले की खबर मिलते ही ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई।

शिक्षक का पक्ष: "दो अनजान लोगों ने रोका और पीटना शुरू कर दिया" 

दूसरी ओर, आरोपी शिक्षक योगेंद्र जाटव ने भी ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षक का कहना है कि 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे लंच के समय वह अपनी किसी परिचित लड़की से मिलने गया था। शिक्षक के अनुसार, "दोपहर करीब 2:45 बजे खारवा की एक कोठड़ी के पास दो लोगों ने मुझे रोक लिया। वे गाली-गलौज करते हुए पूछने लगे कि मैं उनके गांव की लड़की से क्यों मिल रहा हूं। जब मैंने विरोध किया तो एक व्यक्ति ने लकड़ी और दूसरे ने रस्सी से मेरी पिटाई कर दी और दोबारा गांव में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी।" शिक्षक का कहना है कि वह उन दोनों हमलावरों को नहीं पहचानता।

दोनों पक्षों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

इस दोहरे घटनाक्रम में पुलिस ने त्वरित कदम उठाए हैं:

  1. शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट: पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने योगेंद्र जाटव के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  2. पीट करने वालों की तलाश जारी: वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस भी दर्ज किया है।

ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि शिक्षक के साथ हुई मारपीट का वीडियो पुलिस के पास मौजूद है। फुटेज के आधार पर कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों की शिनाख्त की जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें