Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे
W 𝕏 f
होम › रायपुर › युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में को…
रायपुर हत्याकांड में आरोपी का सरेंडर
रायपुर हत्याकांड में आरोपी का सरेंडर
रायपुर

युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर

रायपुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में युवक को कार से रौंदकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

य
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 04:50 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में युवक को कार से रौंदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी वकील की पोशाक पहनकर कोर्ट परिसर पहुंचा और न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया। इसके बाद आमानाका पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामला 14 अगस्त का है। आमानाका थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक परमजीत रणगण्ही की शादी शिखा साहू से तय होने की बातचीत चल रही थी।

गुरुद्वारे के पास विवाद, कार से कुचलकर हत्या

घटना वाले दिन शिखा साहू अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ सफेद रंग की फॉक्सवैगन कार से टाटीबंध पहुंची थी। गुरुद्वारा के पास शिखा और परमजीत की मुलाकात हुई। इस दौरान भरत मंगनानी भी वहां मौजूद था। बातचीत के बीच परमजीत और भरत के बीच विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार विवाद के बाद भरत ने तेज रफ्तार कार परमजीत पर चढ़ा दी। हादसे में परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल परमजीत को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी

घटना के बाद भरत मंगनानी अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अपराध क्रमांक 264/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला कायम किया और जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से भी उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच मंगलवार को भरत मंगनानी न्यायालय पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पूछताछ और जांच के लिए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें