Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना
W 𝕏 f
होम › तकनीक › AI 80s Photo Trend: क्या आम, क्या खास... सब पर चढ…
Vintage-style photos from the 80s
Vintage-style photos from the 80s
तकनीक Featured

AI 80s Photo Trend: क्या आम, क्या खास... सब पर चढ़ा विंटेज लुक का खुमार 

AI 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों AI से बनी 80 के दशक की विंटेज तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई नेताओं की रेट्रो स्टाइल तस्वीरें चर्चा में हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 10 Sep 2026, 02:40 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 11:21 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

AI 80s Photo Trend: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अगर आप रील्स या स्क्रॉलिंग कर रहे हैं, तो एक बात जरूर गौर की होगी—हर तरफ 80 के दशक वाली रंग-बिरंगी तस्वीरें ही नजर आ रही हैं। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए अपनी पुरानी या विंटेज स्टाइल फोटो बनाने का यह '80s ट्रेंड' ऐसा चला है कि इसमें आम जनता से लेकर दिग्गज राजनेता और फिल्मी हस्तियां तक पीछे नहीं हैं।

नेताओं पर भी चढ़ा पुराने दौर का जादू 

छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में भी इस ट्रेंड की जबरदस्त गूंज देखने को मिल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की एआई से बनी 80 के दशक वाली तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इतना ही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपने इस विंटेज अवतार की तस्वीर समर्थकों के साथ साझा की है। दिलचस्प बात यह है कि जहां युवा एआई की मदद ले रहे हैं, वहीं कुछ उम्रदराज लोग अपनी दशकों पुरानी असली तस्वीरें निकालकर पोस्ट कर रहे हैं। वे चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं— "हमें इस ट्रेंड में शामिल होने के लिए एआई की जरूरत नहीं, हमारी तो असली फोटो ही 80 के दशक की है!"

एक 'कमांड' और बदल गया पूरा दौर 

पुराने जमाने में जिस तरह की विंटेज फोटो के लिए फोटो स्टूडियो के चक्कर काटने पड़ते थे या भारी-भरकम एडिटिंग करनी पड़ती थी, अब वह काम सेकंडों का रह गया है।

बस अपनी एक मौजूदा फोटो अपलोड करिए और एआई को एक 'प्रॉम्प्ट' (निर्देश) दीजिए—पलक झपकते ही आपकी 80 के दशक वाली फोटो तैयार। उस दौर के बेलबॉटम कपड़े, क्लासिक हेयरस्टाइल, बड़े-बड़े चश्मे, फिल्म कैमरे वाला टोन और बैकग्राउंड... सब कुछ एआई एक झटके में एकदम असली जैसा बना देता है।

यादों का कारवां और युवाओं का टैलेंट यह ट्रेंड अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग मायने रख रहा है:

  • जेन-जी (Gen-Z) और युवा: इनके लिए यह पुराने फैशन, रेट्रो लुक और विंटेज स्टाइल को एक्सप्लोर करने का एक मजेदार जरिया बन गया है।

  • 40 और 50 पार के लोग: इस उम्र के लोग इन तस्वीरों के जरिए अपने बचपन, जवानी और बीते हुए हसीन दिनों की यादों में खो रहे हैं।

फिलहाल तो सोशल मीडिया का यह 'रेट्रो मोड' थमने का नाम नहीं ले रहा है और हर कोई अपनी एक 80s वाली तस्वीर बनाकर टाइम ट्रैवल का आनंद ले रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें