Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक AI से की इंटरव्यू की तैयारी, हासिल की करोड़ों की …
AI टूल्स से जॉब इंटरव्यू
AI टूल्स से जॉब इंटरव्यू
तकनीक

AI से की इंटरव्यू की तैयारी, हासिल की करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी

AI की मदद से इंटरव्यू की तैयारी करने वाले एक Reddit यूजर ने दावा किया है कि उसे 1.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नई नौकरी मिली। उसने बताया कि AI टूल्स ने संभावित सवाल, इंटरव्यूअर्स की जानकारी और बेहतर जवाब तैयार करने में मदद की, जिससे वह इंटरव्यू में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सका।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 09:50 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 12:56 AM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल रोजमर्रा के काम आसान करने तक सीमित नहीं है। नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवार भी इंटरव्यू की तैयारी में इसका प्रभावी इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में Reddit पर एक यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि AI की मदद से बेहतर तैयारी करने के बाद उसे करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नई नौकरी मिली।
Reddit पर "kml3141" नाम से पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने बताया कि फरवरी के आखिर में उसे अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। वह करीब 10 वर्षों से एक ही कंपनी में काम कर रहा था और इस दौरान उसे तीन बार प्रमोशन भी मिला था। इसलिए नौकरी छूटना उसके लिए बेहद अप्रत्याशित और मुश्किल भरा अनुभव था।

कई इंटरव्यू दिए, लेकिन नहीं मिली सफलता 

नौकरी जाने के बाद उसने लगातार नई नौकरियों के लिए आवेदन किए और कई इंटरव्यू भी दिए। हालांकि हर बार किसी न किसी वजह से बात नहीं बन सकी। कहीं भर्ती प्रक्रिया बीच में रोक दी गई, कहीं पदों पर नियुक्ति टाल दी गई, तो कुछ कंपनियों ने अंत में अपने ही कर्मचारियों को प्राथमिकता देकर पद भर दिए। बार-बार असफलता मिलने के बाद उसने इंटरव्यू की तैयारी का तरीका बदला और AI टूल्स का सहारा लिया। वह जिस पद के लिए आवेदन करता, उसका जॉब डिस्क्रिप्शन AI में डालता और इंटरव्यू लेने वाले लोगों से जुड़ी उपलब्ध जानकारी भी साझा करता। इसके बाद AI संभावित इंटरव्यू सवाल तैयार करता, इंटरव्यूअर्स की प्रोफाइल समझने में मदद करता और STAR (Situation, Task, Action, Result) फॉर्मेट में प्रभावी जवाब तैयार करने में सहयोग देता।

जवाब हुए ज्यादा सटीक और प्रभावशाली

उसके अनुसार, AI की मदद से उसके जवाब पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट, व्यवस्थित और संक्षिप्त हो गए। इससे इंटरव्यू के दौरान जरूरत से ज्यादा बोलने की आदत भी कम हुई और वह अपने अनुभव, उपलब्धियों और कौशल को ज्यादा आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर पाया। लगातार प्रयासों के बाद उसे एजेंसी सेक्टर से बाहर एक कंपनी में नौकरी का ऑफर मिला। इस नई भूमिका में उसे सालाना 1,55,000 डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) का पैकेज, 15 प्रतिशत वार्षिक बोनस और पहले दिन से ही कई कर्मचारी सुविधाएं मिलने वाली हैं। कंपनी हाइब्रिड और फ्लेक्सिबल वर्किंग मॉडल भी उपलब्ध कराती है।

बेहतर ऑफर मिलने पर तुरंत स्वीकार किया प्रस्ताव

पोस्ट में उसने यह भी बताया कि शुरुआत में उसने सैलरी पर बातचीत करने का विचार किया था, लेकिन नया ऑफर उसकी पिछली नौकरी से बेहतर था। बेहतर वेतन, बोनस और अन्य सुविधाओं को देखते हुए उसने बिना देरी किए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें