Realme 17 Pro: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपनी नई Realme 17 सीरीज को 9 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Realme 17 Pro को हाई-एंड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। लीक जानकारी के मुताबिक, इसमें 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
Realme 17 Pro में मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 17 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप की चर्चा
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Realme 17 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी इसमें 32MP या 50MP का फ्रंट कैमरा दे सकती है। हालांकि, फ्रंट कैमरे के सटीक सेंसर को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है फोन
फोन के दूसरे फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 17 पर आधारित Realme UI के साथ आ सकता है। हालांकि, ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200MP कैमरा
Realme 17 सीरीज में कंपनी Realme 17 Pro+ मॉडल भी पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन के साथ 200MP कैमरा और OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना जताई गई है। फिलहाल कंपनी ने इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन की वास्तविक कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।












