Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय अलर्ट : गांव  के नाले में दिखा 6 फुट का मगरमच्छ, …
नाले में रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ
नाले में रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ
राष्ट्रीय

अलर्ट : गांव  के नाले में दिखा 6 फुट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

दबखेड़ी गांव में नाले में 5 से 6 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन्य जीव विभाग ने कई घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और आशंका जताई है कि मगरमच्छ भाखड़ा और एसवाईएल नहर के रास्ते गांव तक पहुंचा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 04:45 PM
कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र जिले के दबखेड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने आबादी से सटे पानी के नाले में करीब 5 से 6 फुट लंबा मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ के दिखाई देने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद इलाके में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना एक-दूसरे को दी और नाले के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई। गांव के लोगों का कहना है कि नाले के किनारे बने डेरे में करीब 10 परिवार निवास करते हैं, जहां छोटे बच्चे और पालतू पशु भी रहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के खुलेआम घूमने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।एहतियात के तौर पर लोगों ने बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया है और पशुओं को भी नाले के पास नहीं ले जाया जा रहा।

जीव विभाग का रेस्क्यू अभियान

ग्रामीण लगातार प्रशासन से मगरमच्छ को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही वन्य जीव विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। सूचना के बाद अनुभवी गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मगरमच्छ को पकड़ने में नाकाम

मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए नाले में बड़े आकार का जाल बिछाया गया और कई घंटों तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने पानी के भीतर कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन मगरमच्छ काफी देर तक छिपा रहा और पकड़ में नहीं आया। अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ पानी के भीतर लंबे समय तक छिपे रहने और दिशा बदलने में माहिर होता है, इसलिए उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

नहर से गांव तक पहुंचने की आशंका

वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिस नाले में मगरमच्छ देखा गया है, वह सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) और भाखड़ा नहर के जलमार्ग से जुड़ा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभवतः मगरमच्छ इन्हीं जलमार्गों के जरिए बहते हुए गांव के नाले तक पहुंचा होगा। विभाग ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में मगरमच्छ दिखाई दिया हो। इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते महीने 16 तारीख को दबखेड़ी से सटे नरकातरी गांव के नाले से करीब 6 फुट लंबा मगरमच्छ सुरक्षित रेस्क्यू कर वन्य क्षेत्र में छोड़ा गया था।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें