Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम धर्म खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, 11 अगस्त …
मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित
मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित
धर्म

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले नए श्रद्धालु जत्थे की रवानगी शनिवार को रोक दी गई। खराब मौसम और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं होने तक नए जत्थों को कश्मीर घाटी की ओर भेजने पर रोक रहेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 03:05 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 02:48 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले नए श्रद्धालु जत्थे की रवानगी शनिवार को रोक दी गई। खराब मौसम और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं होने तक नए जत्थों को कश्मीर घाटी की ओर भेजने पर रोक रहेगी। 
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी श्रद्धालु जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना नहीं किया गया। प्रशासन लगातार मौसम और यात्रा मार्ग की निगरानी कर रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और मौसम में सुधार के बाद ही आगे की यात्रा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा  

भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र में 11 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी व्यक्त की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी से निर्णय

अमरनाथ यात्रा में पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही थी। इसी बीच खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना उचित समझा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

अब तक 4.75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन

इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हुई है। अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वार्षिक यात्रा का समापन 28 अगस्त को होना निर्धारित है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात फिलहाल सामान्य

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार तड़के जम्मू क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। हालांकि, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सुरक्षा से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें